Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home4/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom-child/functions.php:86) in /home4/hillmail/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
हरिद्वार – Hill Mail https://hillmail.in Wed, 17 Apr 2024 03:16:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://i0.wp.com/hillmail.in/wp-content/uploads/2020/03/250-X-125.gif?fit=32%2C16&ssl=1 हरिद्वार – Hill Mail https://hillmail.in 32 32 138203753 इस बार के लोकसभा चुनावों में दिखेगा मोदी सरकार की विकास नीतियों का असर https://hillmail.in/the-effect-of-modi-governments-development-policies-will-be-visible-in-this-lok-sabha-elections/ https://hillmail.in/the-effect-of-modi-governments-development-policies-will-be-visible-in-this-lok-sabha-elections/#respond Tue, 16 Apr 2024 16:26:51 +0000 https://hillmail.in/?p=48976 उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा का चुनाव होना है और चुनाव प्रचार में अब सिर्फ़ कुछ दिन बचे हैं ऐसे में चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। हरिद्वार लोकसभा में मुस्लिम समुदाय के चार लाख से अधिक वोट हैं। लेकिन इस बार मुस्लिम समुदाय में मोदी सरकार की विकास की नीतियों के असर नज़र आ रहा है।

हिल मेल से बातचीत करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का उत्तराखंड में असर दिखता है। यह चुनाव बहुत अलग है क्योंकि इसे जनता लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग आज भाजपा के पक्ष में खड़े हैं। उन्हें उम्मीद है की हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा पांच लाख के अंतर से चुनाव जीतेगी।

हिल मेल ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ दिनभर का चुनावी सफ़र तय किया। हम सुबह से लेकर शाम तक त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मौजूद हैं। वह नाश्ते में बहुत सामान्य खाना खाते हैं, जो भी उपलब्ध हो वही खा लिया। उनका चुनाव तक सिर्फ़ एक ही मिशन है पांच लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करनी है। त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि हम सनातन धर्म के साथ हैं कुछ लोग सनातन धर्म पर सवाल उठाते हैं। महात्मा गांधी ने भी रामराज्य की कल्पना की थी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म 20 दिसंबर 1960 को उत्तराखंड के पौडी गढ़वाल जिले में कोटद्वार तहसील के खैरासैण गांव में हुआ था। वह परिवार में नौवें और सबसे छोटे थे। उनकी शिक्षा दीक्षा पहाड़ में ही हुई, उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध श्रीनगर के बिड़ला परिसर से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

हरिद्वार से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का राजनीतिक सफर वर्ष 1979 में शुरू हुआ। इस वर्ष त्रिवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। वर्ष 1981 में संघ के प्रचारक के रूप में काम करने का उन्होंने संकल्प लिया। वर्ष 1985 में देहरादून महानगर के प्रचारक बने। वर्ष 1993 में वह भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बने, फिर आला कमान ने उन्हें 1997 और 2002 में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया।

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहली बार 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में डोईवाला से जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा और 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में डोईवाला से एक बार फिर विजयश्री प्राप्त की। वह वर्ष 2007 से 2012 तक भाजपा सरकार में कृषि मंत्री रहे। 2017 में वह मुख्यमंत्री बने लेकिन सियासी उठा पटक के बीच 2021 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में रैली करने के आये और उन्होंने हरिद्वार में रैली को भी संबोधित किया। इस अवसर पर हिल मेल ने उनसे बातचीत की, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार के संकल्प पत्र की थीम मोदी की गारंटी है। ये चुनाव नेशन फर्स्ट बनाम फ़ैमली फर्स्ट के बीच है। जातिवाद बनाम राष्ट्रवाद के बीच है। सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव विकास बनाम कांग्रेस की विनाशकारी नीति के बीच है। राम मंदिर का इस्तेमाल हमनें चुनाव के लिए नहीं किया। काम हुआ है तो नाम भी होगा। पहले ग़रीबों के घर बने और उसके बाद राम का मंदिर बना तो उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

]]>
https://hillmail.in/the-effect-of-modi-governments-development-policies-will-be-visible-in-this-lok-sabha-elections/feed/ 0 48976
सीएम योगी ने तीन जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन https://hillmail.in/cm-yogi-held-three-public-meetings-and-sought-support-for-bjp-candidates/ https://hillmail.in/cm-yogi-held-three-public-meetings-and-sought-support-for-bjp-candidates/#respond Sun, 14 Apr 2024 17:42:25 +0000 https://hillmail.in/?p=48947 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे गढ़वाल के श्रीनगर क्षेत्र में, इसके बाद दोपहर एक बजे रुड़की के डीएवी कालेज और 3ः30 बजे देहरादून के बन्नू ग्राउंड में जनसभाओं को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने गढवाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी, हरिद्वार लोकसभा सीट के प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत और टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभाएं की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

श्रीनगर गढ़वाल में हुई चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मुझे अपनी जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करने का मौका मिला है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के कण-कण में शंकर का वास है। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे। उन्होंने कहा कि एक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार में भारत माता के जयकारे से अपना संबोधन शुरू किया। मां दुर्गा और काली माता के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि आज हम सब नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। नया भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना जानता है तो 140 करोड़ लोगों को सुरक्षित करना जानता है। नए भारत में विरासत के साथ विकास को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। विकास भी है तो विरासत और आस्था का सम्मान भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूसीसी और नकल विरोधी कानून बनाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास बना दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती है। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी और हेमवती नंदन बहुगुणा को इसी धरती ने जन्म दिया है। ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी में भाजपा की विरासत को उत्तराखंड में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य में यही आवाज है ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’। उन्होंने कहा कि आप सभी को त्रिवेंद्र सिंह रावत और पीएम मोदी का प्रतिनिधि बनना पड़ेगा। कार्यक्रम में एक बच्चा योगी के आदित्यनाथ की वेशभूषा में पहुंचा था, जिसे आदित्यनाथ योगी ने मंच पर बुलाया।

उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छात्र संगठन से अपनी राजनीति शुरू की। विधायक और मुख्यमंत्री के रूप में में कार्य किया। उत्तराखंड में जो समस्या थी उसे हमने और तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दूर किया। उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केदारनाथ जाने का कई बार सौभाग्य मिला। अयोध्या की तर्ज पर हरिद्वार को भी सजाना और संवारना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत आज विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। भारत में आईटी, मेडिकल, हर सेक्टर में भारत ने विकास के आयाम को छुआ है। देश में 80 करोड़ लोग पिछले कुछ सालों से मुफ्त राशन ले रहे हैं। 60 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिला है। 12 करोड़ को सम्मान योजना निधि का लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या से केदारनाथ और काशी तक जो भी परिवर्तन हुआ है। वह मोदी के कार्यकाल में हुआ है। लेकिन इसका श्रेय आप जनता को जाता है, जिसने मजबूत सरकार दी है। उत्तर प्रदेश में हर दिन कर्फ्यू लगता था, लेकिन अब वहां कर्फ्यू नहीं लगता है। अब हरिद्वार से गाजियाबाद तक कावड़ यात्रा चलती है।

]]>
https://hillmail.in/cm-yogi-held-three-public-meetings-and-sought-support-for-bjp-candidates/feed/ 0 48947
प्रियंका गांधी रामनगर एवं रूड़की में चुनावी जनसभाओं को करेंगी संबोधित https://hillmail.in/priyanka-gandhi-will-address-election-rallies-in-ramnagar-and-roorkee/ https://hillmail.in/priyanka-gandhi-will-address-election-rallies-in-ramnagar-and-roorkee/#respond Fri, 12 Apr 2024 18:14:34 +0000 https://hillmail.in/?p=48905 देश में लोकसभा के चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है इसी सिलसिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी भी उत्तराखंड के रामनगर एवं रूडकी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने दी उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी कल 13 अप्रैल 2024 को पीरूमदारा रामनगर एवं डीएवी कॉलेज रूड़की में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी की जनसभाओं में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय, पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी गणों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता प्रतिभाग करेगी।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी नई दिल्ली से प्रातः 11ः50 बजे पीरूमदारा रामनगर (नैनीताल) पहुंचेंगी जहां पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी तथा अपरान्ह 15ः00 बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगी।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एवं कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज रुड़की पहुंचकर जनसभा स्थल का दौरा कर जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभाओं में प्रदेशभर के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभाओं में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय पच्चीस गारंटियों का संदेश घर-घर पहुंच सकें।

]]>
https://hillmail.in/priyanka-gandhi-will-address-election-rallies-in-ramnagar-and-roorkee/feed/ 0 48905
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए लोगों से मांगा समर्थन https://hillmail.in/cm-pushkar-singh-dhami-sought-support-from-people-for-bjp-candidate-trivendra-singh-rawat-from-haridwar/ https://hillmail.in/cm-pushkar-singh-dhami-sought-support-from-people-for-bjp-candidate-trivendra-singh-rawat-from-haridwar/#respond Wed, 10 Apr 2024 07:43:36 +0000 https://hillmail.in/?p=48858 भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत  के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में प्रधानमंत्री के सानिध्य में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की, कि 19 अप्रैल को त्रिवेंद्र जी को वोट देकर आप नया इतिहास रचें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में पूरी तरह से भाजपा की लहर चल रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत व उत्तराखंड का तेजी से विकास हुआ है। इस अवधि में देश के हर तबके के लोगों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज देश मे स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ी हैं। कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इसका जीता जागता उदाहरण हरिद्वार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भव्य और दिव्य राम मंदिर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जल्द हम ऋषिकेश तक गंगा कॉरिडोर बनाने वाले हैं। उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि, हमने उत्तराखंड में समान नागरिक सहिंता को लागू किया है। देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। धर्मांतरण कानून लागू करने के साथ ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि कौन धर्म के साथ है, कौन अधर्म के साथ। कांग्रेस के पास देश के विकास का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस के नेता बरसाती मेंढक की तरह है, जो केवल चुनाव के वक्त दिखते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि 19 अप्रैल को आप त्रिवेंद्र जी के पक्ष में मतदान कर मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग अवश्य प्रशस्त करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण की कई योजनाएं चलाई हैं जिससे हर वर्ग और हर समुदाय के सपनों को साकार किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्साहित लोगों के चेहरे के भाव बता रहे हैं कि मोदी जी फिर आएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी लोगों से समर्थन मांगा।

]]>
https://hillmail.in/cm-pushkar-singh-dhami-sought-support-from-people-for-bjp-candidate-trivendra-singh-rawat-from-haridwar/feed/ 0 48858
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने त्रिवेंद्र समेत पांचों सीटों के लिए मांगा संतो से आशीर्वाद https://hillmail.in/bjp-national-president-nadda-sought-blessings-from-saints-for-all-five-seats-including-trivendra/ https://hillmail.in/bjp-national-president-nadda-sought-blessings-from-saints-for-all-five-seats-including-trivendra/#respond Fri, 05 Apr 2024 15:16:12 +0000 https://hillmail.in/?p=48821 जेपी नड्डा जूना ने अखाड़ा में साधु संतो से आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि यह सनातन के जागरण का काल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए पार्टी राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई संतो के आशीर्वाद से ही आगे बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि यही समय है सही समय है। यह समय भारत के गौरव का दौर है। इससे पहले एक ऐसा दौर भी आया जब हमारी आध्यात्मिक शक्ति क्षीण हुई। उस दौर का नेतृत्व कभी भी आध्यात्मिक शक्तियों के साथ नहीं था। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश में आध्यात्मिक शक्तियां आज मजबूत हुई है। सभी ने दस साल में बदलता दौर देखा है। आज विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत अर्थव्यवस्था में बिट्रेन और यूरोप जैसे देश को पछाड़कर पांचवी शक्ति बन गया है। अब हम तीसरी शक्ति बनने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में संतो का जोश देखते ही बनता था। सभी संतो ने खड़े होकर और हाथ उठाकर आने वाले चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी बहुमत से विजयी बनाने और दिल्ली की गद्दी पर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरा समर्थन देने का विश्वास दिलाया।

इससे पहले जे पी नड्डा ने गुरुकुल कांगड़ी हैलीपैड पहुंचे। वहां प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक समेत अन्य ने नड्डा का स्वागत किया। उसके बाद पंचदशनाम जूना अखाड़े के अधिष्ठात्मायादेवी मंदिर परिसर में अधिष्ठात्री मायादेवी, छड़ी एवं भैरव देवता की पूजा अर्चना, आरती एवं परिक्रमा के बाद मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया और संतों का आशीर्वाद लिया। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। त्रिवेंद्र ने हरिद्वार पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संतो का सदैव उन्हें आशीर्वाद मिलता रहा है। संत ही हमारे सनातन परंपराओं के संवाहक है और सनातन को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं।

]]>
https://hillmail.in/bjp-national-president-nadda-sought-blessings-from-saints-for-all-five-seats-including-trivendra/feed/ 0 48821
असद खान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन https://hillmail.in/asad-khan-joins-bjp-with-hundreds-of-supporters/ https://hillmail.in/asad-khan-joins-bjp-with-hundreds-of-supporters/#respond Fri, 29 Mar 2024 16:42:09 +0000 https://hillmail.in/?p=48721 एक लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चले पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम खान के बेटे असद खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज हरी गंगा फार्म हाउस हरिद्वार में भाजपा की शपथ ली है।

असद खान ने हरिद्वार के भाजपा के लोकसभा के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए, इस अवसर पर उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

असद खान के भाजपा में जाने से कांग्रेस में हलचल मची हुई है। असद खान के भाजपा में जाने से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कयास लगाए जा रहे है कि वर्षो से कांग्रेस को वोट देते आ रहे बंदरजूड़ गांव के निवासी इस बार भाजपा का समर्थन करेंगे, जो कांग्रेस के लिए घातक साबित हो सकता है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में राव नोशाद, राव सहजाद, कुर्बान, फुरकान, सफीक, अरस्लान, सगीर अहमद, हुसैन, शोकीन, कमलजीत, करमजीत, मनजीत सिंह, रिंकू सिंह आदि समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली।

]]>
https://hillmail.in/asad-khan-joins-bjp-with-hundreds-of-supporters/feed/ 0 48721
सीएम धामी ने रूड़की में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग https://hillmail.in/cm-dhami-participated-in-the-public-meeting-organized-in-roorkee-in-favor-of-bjp-candidate-from-haridwar-lok-sabha-trivendra-singh-rawat/ https://hillmail.in/cm-dhami-participated-in-the-public-meeting-organized-in-roorkee-in-favor-of-bjp-candidate-from-haridwar-lok-sabha-trivendra-singh-rawat/#respond Sat, 23 Mar 2024 12:51:36 +0000 https://hillmail.in/?p=48655 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई थी। उन्होंने इस चुनाव में भी पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ नए कीर्तिमान स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2 वर्षो के कालखंड में राज्य सरकार ने बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न अनुसार 4 जून को 400 पार के नारे में हमने अपना योगदान देना है। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने साथ अन्य लोगो को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की विकास योजनाएं बढ़ी हैं। पूरे विश्व के अंदर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत की पहचान बढ़ी है विकास को नए पंख लगे हैं। भारत नई बुलंदियों को छू रहा है एवं विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प अनुसार आज देश में सीएए का कानून लागू किया है। राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हुआ है। कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है। आज आतंकवाद का खात्मा हुआ है। कोरोना के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आज़ादी मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद हरिद्वार में मातृशक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। महिलाओं ने कार्यक्रम में आकर हमे अपना आशीर्वाद दिया है। बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने भी यूसीसी हेतु धन्यवाद दिया था, यह धन्यवाद उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता को जाता है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने होनहार युवाओं के हक को बचाने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया है। कई हज़ार एकड़ ज़मीन अतिक्रमण से मुक्त करवाई है। जिन लोगो ने हल्द्वानी में अशांति फैलाने की कोशिश की वो आज जेल में हैं। उत्तराखंड शांत प्रदेश है। यहां दंगाईयों की कोई जगह नही है। धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया। जिससे हमारी संस्कृति और सभ्यता बची रहेगी। हरिद्वार एवं आसपास क्षेत्र में विकास की कई योजनाओं पर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार – ऋषिकेश कॉरिडोर बनाकर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए समय सीमा निर्धारित कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के विभिन्न फ्लाईओवरों के नीचे खाली पड़े स्थान को स्पोर्ट्स जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और पार्क भी बनाए जा सकते हैं। कावड़ पट्टी मार्ग से लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं। कावड़ पट्टी मार्ग को भी स्थाई रूप से विकसित किया जा रहा है। एचआरडीए के स्तर पर भी कई विकास योजनाओ पर कार्य जारी है। इसके अलावा हर क्षेत्र में विकास कार्य जारी हैं। उत्तराखंड को विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर अग्रसर है।

]]>
https://hillmail.in/cm-dhami-participated-in-the-public-meeting-organized-in-roorkee-in-favor-of-bjp-candidate-from-haridwar-lok-sabha-trivendra-singh-rawat/feed/ 0 48655
सम्पूर्ण भारत में डिजिटल नामांकन को करने वाले भाजपा के पहले प्रत्याशी बने त्रिवेंद्र सिंह रावत https://hillmail.in/trivendra-singh-rawat-becomes-the-first-bjp-candidate-to-do-digital-nomination-all-over-india/ https://hillmail.in/trivendra-singh-rawat-becomes-the-first-bjp-candidate-to-do-digital-nomination-all-over-india/#respond Fri, 22 Mar 2024 15:37:46 +0000 https://hillmail.in/?p=48622 नामांकन के लिए ऑनलाइन विकल्प चुन कर पेश की नजीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे पर अमल करते हुए वह इस अभियान के ’ब्रांड एंबेसडर’ साबित हुए। खास बात ये है कि इस विकल्प को चुनने का त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ही निर्णय लिया था। रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से डिजिटल क्रांति आ गई है। नामांकन के लिए यह विकल्प उन्होंने डिजिटल इंडिया के निर्णय से प्रभावित होकर चुना है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में पहली बार भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों को नामांकन के लिए ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध कराया है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से सिर्फ हरिद्वार और टिहरी में ही यह सुविधा प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई गई है। अभी तक गिने-चुने प्रत्याशियों ने ही नामांकन कराया है और उसमें भी नामांकन से पहले जुलूस-प्रदर्शन, रोड शो के परंपरागत रूप को आजमाते हुए ही प्रत्याशी नजर आए हैं। मगर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ऐसा नहीं किया। देहरादून में अपने निवास पर होल्यारों की एक टोली के साथ होली की खुशियां मनाने के बाद वह सीधे हरिद्वार में जगजीतपुर में बनाए गए लोकसभा चुनाव कार्यालय पहुंच गए। वहां से उन्होंने अपना ऑनलाइन नामांकन करा दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर डिजिटल इंडिया के आह्वान का पूरे देश में असर दिखा है। इसने हर क्षेत्र में तमाम तरह की आसानी कर दी है, जिससे समय व धन दोनों की बचत हो रही है। नामांकन कराने के लिए ऑनलाइन विकल्प भी इसी वजह से उन्होंने चुनना बेहतर समझा।

]]>
https://hillmail.in/trivendra-singh-rawat-becomes-the-first-bjp-candidate-to-do-digital-nomination-all-over-india/feed/ 0 48622
त्रिवेंद्र बोले, कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी कोई आंच नहीं आने दूंगा https://hillmail.in/trivendra-said-i-will-never-let-any-harm-come-to-the-honor-of-the-workers/ https://hillmail.in/trivendra-said-i-will-never-let-any-harm-come-to-the-honor-of-the-workers/#respond Fri, 22 Mar 2024 07:30:12 +0000 https://hillmail.in/?p=48617 हरिद्वार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग में उनके सम्मान को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरे लिए सर्वोपरि है। उनके सम्मान में कभी कोई आंच नहीं आने दूंगा।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही हरेक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा ग्रास रूट वर्कर ही वास्तव में पार्टी को मजबूत करने के लिए धरातल को बनाने का कार्य करता है। त्रिवेंद्र ने कहा कि सीएम, विधायक और मंत्री रहते हुए उन्होंने पूरी ईमानदारी से कार्य किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1978 से उन्होंने एक प्रचारक के रूप में संघ के जरिए समाज और राष्ट्र सेवा का कार्य करना शुरू किया। वे पहले संगठन मंत्री है जिन्हें पार्टी ने 2002 में राजनीति में उतारा और विधानसभा का टिकट दिया। जबकि मुझे संगठन के कार्य में ज्यादा रूचि थी। लेकिन संगठन का आदेश था, इसलिए राजनीति में आया। कार्यकर्ताओं का अपार प्यार मिला। पहला ही चुनाव लड़ा और जीत गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को ही अपना रिश्तेदार बताया। कहा कि बहुत से राजनीतिक नेता कहते हैं उनके उस क्षेत्र में बहुत रिश्तेदार हैं। जबकि मैं कहता हूं मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है। मेरे रिश्तेदार तो मेरा देवतुल्य कार्यकर्ता है। ऐसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के भरोसे और विश्वास की बदौलत ही कोई भी चुनाव जीता जा सकता है। संगठन महामंत्री रहते हुए मैंने बहुत अच्छी तरह से इस बात को समझा।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विधायक और सीएम बनने के बाद मुझे हरिद्वार और पूरे प्रदेश की सेवा का मौका मिला। इस दौरान हमारी सरकार ने सभी व्यक्तियों के लिए अटल आयुष्मान योजना लागू की। जिसका लाभ प्रत्येक परिवार के हरेक व्यक्ति को मिल रहा है। इस योजना में हर व्यक्ति को किसी बीमारी में 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिल रहा है। कई लोग आज भी जब मिलते हैं तो कहते हैं कि अटल आयुष्मान योजना नहीं होती तो वह जिंदा नहीं होते। इस योजना से वे अपना आपरेशन करा सके।

उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने के मूल्य में काफी समस्या होती थी। उनके गन्ना मूल्य का भुगतान कई दिनों तक नहीं हो पाता था। मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए इसके लिए बजटरी प्रावधान कर ऐसी शुरूआत की जिससे अब गन्ना मूल्य का भुगतान समय से हो रहा है। कोई भी सीएम इस बजट प्रावधान को हटाने की हिम्मत नहीं कर सकता। मेरी सोच थी कि किसान का पसीना सूखने से पहले उसकी मेहनत का पैसा उसकी जेब में पहुंचना चाहिए। हरिद्वार जिले में स्थापित इकबाल शूगर मिल बंदी की कगार पर थी। इस मिल से 22 हजार से ज्यादा किसान जुड़ा था। मैंने किसानों की समस्या को समझा और सरकार की गारंटी पर 37 करोड़ मिल को देकर उसे बंद होने से बचाया। आज इस मिल से 80 फीसदी पैसा किसान के खाते में जा रहा है। यह मिल आज बेहतर तरीके से चल रही है।

त्रिवेंद्र ने कहा कि सीएम रहते हुए उन्होंने महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में बराबर की भागीदारी की हक दिया। इससे महिलाएं स्वालंबी हुई। सीएम रहते हुए उन्होंने ऐसे निराश्रित बच्चों के लिए सरकारी नौकरी में चार फीसदी आरक्षण की व्यवस्था, जिन्हें किसी भी कारणवश उनके मां-बाप पैदा होते ही कूढ़े के ढेर में डाल देते थे। प्रदेश में ऐसे बच्चों की संख्या करीब डेढ़ लाख है। इन बच्चों को न तो अपनी जाति और न हीं धर्म का पता होता है।

हमारी सरकार ने सवेंदनशीलता का परिचय देकर उनके लिए व्यवस्था की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के नारे से समाज में जागृति होगी, लेकिन हमने उसके लिए धरातल पर कार्य किया। महिलाओं के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हमने मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना लागू की। इस योजना से महिलाओं को अब घास काटने जंगल में नहीं जाना पड़ा।

उन्होंने नारा दिया-एक बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ पार। इस पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार गर्जना के साथ उनके सुर में सुर मिलाया और वादा किया कि हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजेंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक और लोकसभा संयोजक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, प्रभारी आदेश सैनी, सह प्रभारी सुशील चौहान, महामंत्री आशु चौधरी, नकली राम सैनी, नाथीराम चौधरी, विपिन चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रणव याद, जितेंद्र सैनी, सीमा चौहान, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

]]>
https://hillmail.in/trivendra-said-i-will-never-let-any-harm-come-to-the-honor-of-the-workers/feed/ 0 48617
माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा जन सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी https://hillmail.in/crowd-gathered-in-haridwar-on-magh-purnima-devotees-took-a-dip-in-ganga/ https://hillmail.in/crowd-gathered-in-haridwar-on-magh-purnima-devotees-took-a-dip-in-ganga/#respond Sat, 24 Feb 2024 08:01:36 +0000 https://hillmail.in/?p=48357 आज माघ पूर्णिमा 2024 का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा पर्व विशेष महत्व माना जाता है। हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के सभी घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दान किया और भोजन कराया। सुबह ब्रह्म मुहुर्त से ही घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी हुई है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही दूसरे जिलों व पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का सुबह से ही हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था।

हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और इसके बाद ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी। इसके साथ ही मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किया।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान करने से सौभाग्य और संतान सुख प्राप्त होता है। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालु दान, हवन, व्रत और जप करते हैं। माघ पूर्णिमा के बारे में पुराणों में कहा गया है कि जो इस अवसर पर गंगा में स्नान करता है या फिर मां गंगा के मंत्र का जाप करता है, उनको सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

]]>
https://hillmail.in/crowd-gathered-in-haridwar-on-magh-purnima-devotees-took-a-dip-in-ganga/feed/ 0 48357