Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home4/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom-child/functions.php:86) in /home4/hillmail/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
नैनीताल – Hill Mail https://hillmail.in Sat, 27 Apr 2024 11:56:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://i0.wp.com/hillmail.in/wp-content/uploads/2020/03/250-X-125.gif?fit=32%2C16&ssl=1 नैनीताल – Hill Mail https://hillmail.in 32 32 138203753 नैनीताल के जंगलों में आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर से पानी का किया जा रहा है छिड़काव https://hillmail.in/water-is-being-sprayed-from-helicopter-to-extinguish-the-fire-in-the-forests-of-nainital/ https://hillmail.in/water-is-being-sprayed-from-helicopter-to-extinguish-the-fire-in-the-forests-of-nainital/#respond Sat, 27 Apr 2024 11:35:07 +0000 https://hillmail.in/?p=49058 उत्तराखंड के कई जंगलों में आजकल भंयकर आग लगी हुई है। नैनीताल से भवाली वाली रोड पर पाइंस के जंगलों में भीषण आग का सिलसिला जारी है। आग की वजह से रोड पर धुआं छाया है और गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई है। यह आग शहर में हाई कोर्ट कॉलोनी तक आ गई है। भारतीय सेना और वायु सेना की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में पानी डालने का काम करना शुरू कर दिया है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरकर नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर डाला।

हेलीकॉप्टर से कई बार झील से पानी भरकर जंगलों में लगी आग पर डाला जा रहा है। वन विभाग के कर्मचारी भी आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग से भीमताल, पाइंस, रानीबाग, सातताल, बेतालघाट और रामगढ़ के जंगलों की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।

कुमाऊं के जंगलों में 26 जगहों पर लगी है आग

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग भीषण हो गई है। वहीं कुमाऊं में जंगल धधक रहे है। आग की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में एक-दो नहीं बल्कि कुमाऊं के जंगलों में 26 जगहों पर आग लगी है। प्रदेश के 31 जगहों पर आग लगने की घटना हुई है, इसमें सर्वाधिक आग लगने की घटना कुमाऊं में 26 स्थानों पर हुई। गढ़वाल मंडल में कोई भी घटना नहीं हुआ है, जबकि वन्यजीव क्षेत्र में पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में करीब 34 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है।

प्रदेश में नवंबर-2023 से 575 वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं, इसमें करीब 690 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान पहुंच चुका है। इस वर्ष बारिश व बर्फबारी न होने गर्मी अधिक होने लगी है। बढ़ते तापमान के बीच नैनीताल व आसपास के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। खड़ी पहाड़ियों में आग लगने के चलते वह विभाग व दमकल विभाग की टीम भी कई स्थानों पर आग पर काबू नहीं पा सकी है। जिसके चलते जंगल जलकर राख हो चुके हैं। अब आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में हो रही वनाग्नि की घटनाओं पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। सेना से भी इस संबंध में सहायता ली जा रही है और हेलीकॉप्टर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। सीएम धामी ने आज हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ भी वनाग्नि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने नैनीताल क्षेत्र में वनाग्नि से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम धामी ने कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी तथा वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

]]>
https://hillmail.in/water-is-being-sprayed-from-helicopter-to-extinguish-the-fire-in-the-forests-of-nainital/feed/ 0 49058
देवभूमि में कंकड़-कंकड़ शंकर और हर स्थल पवित्रता के भाव से भरा है – सीएम योगी https://hillmail.in/every-pebble-in-devbhoomi-is-shankar-and-every-place-is-filled-with-the-feeling-of-purity-cm-yogi/ https://hillmail.in/every-pebble-in-devbhoomi-is-shankar-and-every-place-is-filled-with-the-feeling-of-purity-cm-yogi/#respond Sat, 13 Apr 2024 12:28:40 +0000 https://hillmail.in/?p=48933 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवभूमि उत्तराखंड को कोटि कोटि नमन करते हुए बैसाखी, खालसा पंथ स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा देवभूमि का कंकड़ कंकड़ शंकर है। हर स्थल पवित्रता के भाव से भरा हुआ है। हमारी सरकारों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकाला है। भाजपा समस्या नहीं समाधान में विश्वास करती है। समस्या का नाम कांग्रेस है, जिन्होंने हमेशा देश को समस्या दी। कांग्रेस ने देश को विभाजन, आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, की समस्या दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व बदलता हुआ भारत वैश्विक मंच पर 140 करोड़ भारतवासियों को सम्मान दे रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड का नौजवान देश की सीमाओं की रक्षा कर रहा है। जिसकी बदौलत भारत रात में निश्चिता के साथ सोता है। सरकार सैनिकों के साथ खड़ी है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होने कहा मेरा बचपन उत्तराखंड में बीता है। पहले पानी की बहुत समस्या होती थी। पर आज 1000 में से 900 घरों में पानी पहुंच गया है। मोदी जी ने समस्या के समाधान का रास्ता निकाला है। बीते सालों में गरीब कल्याण, आस्था का सम्मान, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान हुआ है। आजादी के बाद मोदी जी का कार्यकाल ही स्वर्णिम युग है। बीते 10 वर्ष में भारत ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है। उनमें और तेजी आनी है। जिसके लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को अपना योगदान देना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 कांग्रेस की देन थी। जिसे कांग्रेस कभी नहीं हटा पाती। प्रधानमंत्री जी ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पास होने पर कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। समान कानून हर नागरिक के लिए तैयार होना ही चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम एवं उनकी पूरी कैबिनेट को यूसीसी लाने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कांग्रेस देश की आस्था का सम्मान कभी नहीं कर पाती। कांग्रेस ने ही अयोध्या में विवाद खड़ा किया। उन्होंने कहा कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल किया था जिसमें कहा गया था कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने राम और कृष्ण को अपनी विरासत से जोड़ते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य किया। अयोध्या को देखकर लगता है जैसे त्रेता युग अयोध्या में आ गया हो। अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, काशी विश्वनाथ जैसे सभी तीर्थों को संवारने का काम किया है। उत्तराखंड में भी केदारनाथ और बद्रीनाथ का भव्य निर्माण कार्य चल रहा है। आज संकट उन्हीं के लिए है जो भ्रष्टाचारी हैं। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बने लोगों की बस जेल या जहन्नुम में जगह है। आज यूपी में दंगा समाप्त हो गया है, कोई कर्फ्यू नहीं लगता अब कावड़ यात्रा भव्यता से निकलती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर समस्त नागरिकों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि योगी जी उत्तराखंड की माटी के ही लाल हैं और उत्तराखंड का हर नागरिक योगी जी से बहुत स्नेह करता है। योगी जी द्वारा उत्तर प्रदेश में किए गए कार्यों की धमक पूरे भारत में सुनाई देती है। योगी जी की लोकप्रियता इतनी है कि आज देश का बच्चा-बच्चा उन्हे बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगा है। उन्होंने कहा 2017 के बाद योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्कृष्ट प्रदेश बन गया है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश की पूरी तस्वीर बदल कर रख दी है, आज यूपी में अपराध पर अंकुश लगा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2200 करोड़ की लागत से हल्द्वानी शहर के मास्टर प्लान का कार्य जारी है। पिछले दिनों ही 700 करोड की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास कर कई योजनाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने भी राज्यहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिन्हें कांग्रेस की सरकार ने तुष्टिकरण के कारण नहीं लिया था। राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हो गया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। लैंड जिहाद पर कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी बनभूलपुरा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए हमने सख्त दंगारोधी कानून बनाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ संस्कृति और विरासत का सम्मान करती है। तो दूसरी ओर कांग्रेस और उसके गठबंधन के दल हैं, जिनका लक्ष्य है – मैं, मेरा परिवार और उसका विकास। उन्होंने कहा कांग्रेस देश में तुष्टिकरण कर वोटबैंक की राजनीति के माध्यम से सत्ता हासिल करना चाहती हैं। कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथी आज भाजपा पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगा रहे हैं और लोकतंत्र को खतरा बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी के सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि विकसित उत्तराखंड के विकास के लिए, विकसित भारत के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए भाजपा को चुनकर अजय भट्ट को विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान दें।

]]>
https://hillmail.in/every-pebble-in-devbhoomi-is-shankar-and-every-place-is-filled-with-the-feeling-of-purity-cm-yogi/feed/ 0 48933
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में राज्यपाल की उपस्थिति में मनाया गया दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने छात्रों को देश के लिए समर्पण के महत्व को समझाया https://hillmail.in/convocation-ceremony-celebrated-in-the-presence-of-the-governor-at-sainik-school-ghorakhal/ https://hillmail.in/convocation-ceremony-celebrated-in-the-presence-of-the-governor-at-sainik-school-ghorakhal/#respond Wed, 03 Apr 2024 15:00:03 +0000 https://hillmail.in/?p=48814 सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। इस समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में उत्तराखंड के कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे। समारोह में छात्रों के साथ एक संवाद भी किया गया। यह समारोह छात्रों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास को संवारने का एक महत्त्वपूर्ण मंच का काम भी करता है।

राज्यपाल की उपस्थिति ने छात्रों को एक आदर्श और प्रेरणा का संदेश दिया। राज्यपाल ने छात्रों को सेना में सेवा की महत्ता और देश के लिए समर्पण के महत्व को समझाया। उन्होंने राष्ट्र के भावी नेतृत्व और राष्ट्र के रक्षकों के रूप में छात्रों के कर्तव्य पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे समाज में युवा पीढ़ी के मध्य सेना में सेवा के प्रति और देश भक्ति के प्रति प्रेम भाव को बढ़ावा मिलेगा।

राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल में अध्ययनरत हमारी बेटियों को देखकर और उनसे मिलकर बहुत प्रसन्नता हुई। हमारे राष्ट्र की बेटियां जिस प्रकार से सैनिक स्कूल को ज्वाइन कर रही हैं और राष्ट्रीय रक्षा और उसकी सेवा के लिए जिस प्रकार से कार्य कर रही हैं, वह अपने आप में गर्व की बात है।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने एनडीए में सबसे ज्यादा स्टूडेंट भेजने का कीर्तिमान बनाया है। इस सैनिक स्कूल का अतीत बहुत ही गौरवशाली रहा है। यह सबसे प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल है, जिसने सैन्य शिक्षा के केंद्र के नाते अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी एस डंगवाल ने छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने आगामी जीवन मे परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को स्वयं की अभिवृद्धि करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें उत्तराखंड के लिए गर्व की भावना रखने के लिए भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने विदाई का दुःख और आनंद दोनों को साझा किया। वे अपने जीवन के नए अध्याय की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं, परन्तु विद्यालय की स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोकर रखेंगे।

इस समारोह के माध्यम से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपने विद्यार्थियों को एक सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने जीवन के नए सफर के लिए प्रेरित किया।

]]>
https://hillmail.in/convocation-ceremony-celebrated-in-the-presence-of-the-governor-at-sainik-school-ghorakhal/feed/ 0 48814
दर्शकों के सामने भावनाओं को जीवंत करने का सशक्त माध्यम है थियेटर https://hillmail.in/culture-minister-inaugurates-international-theater-festival-2024/ https://hillmail.in/culture-minister-inaugurates-international-theater-festival-2024/#respond Thu, 15 Feb 2024 15:44:18 +0000 https://hillmail.in/?p=48239 भारत भूमि में नाट्यशास्त्र भरतमुनि के समय से लोक और शास्त्र के बीच अध्ययन और प्रदर्शन का विषय रहा है। कला साहित्य और संस्कृति हमारे जीवन-दर्शन का हिस्सा है। थिएटर भी इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एन.डी.तिवारी ऑडिटोरियम में भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान “राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन.एस.डी.) के अंतर्गत आयोजित “भारत रंग महोत्सव-इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल-2024“ की ओपनिंग सेरेमनी के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने कहा कि थियेटर दर्शकों के सामने भावनाओं को जीवंत करने का सशक्त माध्यम है। इसके लिए अत्यधिक अभिनय कौशल और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। फिल्मों के विपरीत, थिएटर में कोई रीटेक नहीं होता है।

संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि जहां तक उत्तराखंड की बात है तो यह देवभूमि भी अपने लोक रंग के लिए खास तौर पर जानी जाती है। उन्हें खुशी है कि भारत रंग महोत्सव के पच्चीसवें वर्ष का यह आयोजन देश के जिन चुनिंदा शहरों में हो रहा है उनमें से देवभूमि का एक स्थान यह भी है। देश के अलग-अलग शहरों में चलने वाले इस 21 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल में 150 (एक सौ पचास) से अधिक नाटकों का प्रदर्शन, कार्यशालाएं, चर्चाएं और मास्टर क्लास का कार्यक्रम हमारे संस्कार और संस्कृति दोनों को सशक्त करेगा।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में भारत ही नहीं बल्कि विदेशी टीमें भी अपने रंगमंच का प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में यह थिएटर फेस्टिवल, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय तथा शाइनिंग स्टार स्कूल के सहयोग से यहां भी 15 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जा रहा है। इस वर्ष के लिए “वसुधैव कुटुंबकम-वंदे भारंगम“ को इसकी टैगलाइन बनाया गया है।

सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अधिकारियों तथा शाइनिंग स्टार स्कूल के प्रबंधकों को भारत रंग महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी बधाई देते हुए कहा कि यह रंगमंच के माध्यम से वैश्विक एकता को बढ़ावा देने, सामाजिक सद्भाव को समृद्ध करने का एक सकारात्मक प्रयास तो है ही साथ ही इसका उद्देश्य कला के माध्यम से विविध संस्कृतियों को एक साथ लाते हुए, एक साझा वैश्विक परिवार की भावना को साकार करना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के वीसी डा. भरत गुप्ता, माधुरी बर्थवाल, संजय मिश्रा और प्रोफेसर रामजी बाली आदि अनेक लोग मौजूद थे।

]]>
https://hillmail.in/culture-minister-inaugurates-international-theater-festival-2024/feed/ 0 48239
सीएम धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा, घायल लोगों का हाल चाल जाना https://hillmail.in/cm-dhami-reached-haldwani-and-took-stock-of-the-situation-inquired-about-the-condition-of-the-injured-people/ https://hillmail.in/cm-dhami-reached-haldwani-and-took-stock-of-the-situation-inquired-about-the-condition-of-the-injured-people/#respond Fri, 09 Feb 2024 15:49:08 +0000 https://hillmail.in/?p=48118 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। इस घटना में शामिल सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर, उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है।

उन्होंने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जायेगी। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये हर समय सजग रहे तथा हर स्थिति में अमन चैन एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहें।

]]>
https://hillmail.in/cm-dhami-reached-haldwani-and-took-stock-of-the-situation-inquired-about-the-condition-of-the-injured-people/feed/ 0 48118
हल्द्वानी मामले में सीएम धामी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश https://hillmail.in/cm-dhami-called-a-high-level-meeting-in-haldwani-case-instructions-to-deal-strictly-with-anarchic-elements/ https://hillmail.in/cm-dhami-called-a-high-level-meeting-in-haldwani-case-instructions-to-deal-strictly-with-anarchic-elements/#respond Thu, 08 Feb 2024 16:04:12 +0000 https://hillmail.in/?p=48099 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।

जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल एवम् नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी द्वारा अवगत कराया गया है कि हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत थाना वनभूलपुरा क्षेत्र में समुदाय विशेष द्वारा वनभूलपुरा क्षेत्र, हल्द्वानी के पूर्व चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने / ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान विरोध / पत्थराव / आगजनी की घटनायें की गयी, जिस कारण क्षेत्र में कानून एवम् शान्ति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने के साथ-साथ मानव जीवन एवम् लोक सम्पत्ति को क्षति / संकट का भय बना हुआ है।

हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) कुमाऊं मण्डल का महत्वपूर्ण नगर होने के साथ ही साम्प्रदायिक रूप से अत्यन्त संवेदनशील है, अतः लोकजीवन एवम् लोक सम्पत्ति की सुरक्षा को उत्पन्न हुए खतरे का निवारण किया जाना आवश्यक हो गया है। अतः कानून एवम् शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल ने भारतीय दण्ड संहिता 1973 की धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए हल्द्वानी नगर के सम्पूर्ण क्षेत्र में पूर्णत बन्द (कर्फ्यू) करने का आदेश जारी कर दिया है।

]]>
https://hillmail.in/cm-dhami-called-a-high-level-meeting-in-haldwani-case-instructions-to-deal-strictly-with-anarchic-elements/feed/ 0 48099
उत्तराखंड से है भगवान श्रीराम का अटूट नाता – मुख्यमंत्री धामी https://hillmail.in/lord-shri-ram-has-an-unbreakable-connection-with-uttarakhand-chief-minister-dhami/ https://hillmail.in/lord-shri-ram-has-an-unbreakable-connection-with-uttarakhand-chief-minister-dhami/#respond Sat, 13 Jan 2024 19:41:18 +0000 https://hillmail.in/?p=47737 प्रभु श्री राम का उत्तराखंड से अटूट नाता रहा है। भगवान श्रीराम के पिता और महाराज दशरथ ने संतान प्राप्ति के लिए जिस सरयू नदी के किनारे अनुष्ठान किया था, उस सरयू नदी का उदगम स्थल बागेश्वर जिले में है। लंका दहन के बाद जब अयोध्या लौटे और मर्यादा पुरूषोत्तम राजा रामचंद्र बने तब अहंकारी रावण वध को तारने के लिए देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर में पितृ यज्ञ किया था। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कही।

उन्होंने कहा राम देश की आत्मा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में आजकल रामलीला का मंचन हो रहा है, वह देवभूमि के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वीकार कर चुके है की देश की सर्वश्रेष्ठ रामलीला उत्तराखंड की है।

प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम की महिमा अपरंपार है, राम महर्षि बाल्मीकि के भी हैं, राम केवट के भी हैं, राम शबरी के भी हैं, राम निषादराज के भी, राम विभीषण के भी हैं, राम सुग्रीव और हनुमान के भी हैं। राम आपके भी हैं, राम हमारे भी हैं…. राम सबके हैं….इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हैं। प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श हैं जिनकी सभी लीलाएं मानव जीवन में अनुकरणीय हैं। स्वयं ब्रह्म स्वरूप होते हुए भी उन्होंने मानव रूप में हम सभी के लिए अवतार लिया, और सच्चरित्र मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए, इसका उदाहरण प्रस्तुत किया। भगवान राम के लिए बस यही कह सकता हूं कि राम देश की आत्मा, सम्मान, अभिनन्दन, उपासना है, संवाद और संवेदना है, राम देश के हैं और देश राम का है।

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर इस देवभूमि की सेवा करने का जो अवसर हमें मिला है उस अवसर को हम अपने ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ पूरा करने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को स्रवश्रेष्ठ राज्य बनने में भ्रष्टाचार रूपी रावण और नशा रूपी कुंभकर्ण को संहार करना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने के लिए खेल गतिविधियों को विकसित किया जा रहा है। युवाओं के साथ-साथ खेल प्रेमियों के लिए भी खेल गतिविधियों विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं और यह ऐसा अवसर है, जिसके लिए हमने वर्षों इंतजार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों को रामोत्सव मनाने का सुअवसर प्रदान किया है। उन्होंने सभी से 22 जनवरी को दीप जलाकर भगवान राम का गुणगान कर दीपोत्सव मनाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि हमने रामभक्तों की आस्था का ध्यान रखते हुए एक ओर जहां रेल मंत्री से वंदे भारत ट्रेन का संचालन देहरादून से अयोध्या के मध्य करने का आग्रह किया है, वहीं दूसरी ओर उड्डयन मंत्री से जोलीग्रांट से अयोध्या के मध्य हेली सेवा भी शुरू करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी और देहरादून से अयोध्या के लिए बस का संचालन प्रारंभ किया गया हैं। ये सब भगवान श्रीराम की ही कृपा है जो वे आज मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा करने में समर्थ हो सके हैं। और इसी प्रकार आप सभी की सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करने के लिये भगवान श्रीराम से मेरी प्रार्थना है।

दुनियाभर में दिखती हैं उत्तराखंड की संस्कृति की झलक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। उत्तराखंडियो ने विदेशों में भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपरा को जीवंत रखा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के प्रति जागरण परिवार का विशेष योगदान तो रहा ही, राममंदिर और रामभक्तों को उनके द्वारा सहयोग भी दिया है। इसके लिए उन्होंने जागरण परिवार को धन्यवाद भी दिया।

]]>
https://hillmail.in/lord-shri-ram-has-an-unbreakable-connection-with-uttarakhand-chief-minister-dhami/feed/ 0 47737
खैरना के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने 5 घायलों को किया रेस्क्यू, एक शव को भी किया बरामद https://hillmail.in/vehicle-fell-into-deep-ditch-near-khairna-sdrf-rescued-5-injured-one-body-also-recovered/ https://hillmail.in/vehicle-fell-into-deep-ditch-near-khairna-sdrf-rescued-5-injured-one-body-also-recovered/#respond Mon, 13 Nov 2023 07:24:43 +0000 https://hillmail.in/?p=47064 जैसे ही इस घटना की सूचना एसडीआरएफ को मिली एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी।

इस वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था में थे जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृत व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का विवरण

1) छतर सिंह पुत्र श्री डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़

घायलों का विवरण

1) सूरज सिंह, पुत्र श्री पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
2) जितेंद्र डसीला, पुत्र श्री राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
3) संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
4) हरीश कुमार, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
5) नाम पता नामालूम

]]>
https://hillmail.in/vehicle-fell-into-deep-ditch-near-khairna-sdrf-rescued-5-injured-one-body-also-recovered/feed/ 0 47064
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभा और पारंपरिकता का शानदार प्रदर्शन https://hillmail.in/great-display-of-talent-and-tradition-in-the-annual-function-of-sainik-school-ghorakhal/ https://hillmail.in/great-display-of-talent-and-tradition-in-the-annual-function-of-sainik-school-ghorakhal/#respond Fri, 10 Nov 2023 18:29:28 +0000 https://hillmail.in/?p=47029 सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वार्षिक दिवस शानदार प्रदर्शन और जश्न के माहौल से भरपूर रहा। छात्र, कर्मचारी और अभिभावक 09 नवंबर, 2023 को प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन देखने के लिए एकत्र हुए। इस अवसर पर भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने मुख्य अतिथि का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण और स्कूल रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

रिपोर्ट में शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या क्षेत्रों में स्कूल की प्रगति और उपलब्धि पर प्रकाश डाला गया, जिससे कैडेटों के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे में वृद्धि को सुनिश्चित किया गया ताकि कैडेटों की एनडीए प्रविष्टियों को और बेहतर बनाने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला शामिल थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में प्रचलित कन्या भ्रूण हत्या के बारे में दर्शकों को मजबूत संदेश देने पर आधारित था। इसका कथानक एक पिता और बेटी के बीच के भावनात्मक संबंध के साथ बेटी की अपनी पहचान साबित करने के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमता है। नाटक में दिखाए गए प्रेम और चुनौतियों में कई भावनात्मक विस्फोट थे जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी गई, जिसने सब पर अमिट छाप छोड़ी। जीवन में अनुशासन स्थापित करने और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय की प्रतिबद्धता पूरे कार्यक्रम में स्पष्ट थी।

मुख्य अतिथि ने एनडीए में संपूर्ण भारत में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले कैडेट शिवराज सिंह पछाई को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने भी कैडेट शिवराज सिंह पछाई को विद्यालय स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने छात्रों की लगन, कड़ी मेहनत और कैडेटों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने नाटक के विषय की भरपूर सराहना की और भविष्य को बचाने के लिए लड़कियों को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने विशेष रूप से कैडेटों द्वारा ’जागर’ अनुष्ठान प्रस्तुति की सराहना की, जो एक ऐसा तरीका है जिसमें देवताओं और स्थानीय देवताओं को उनके सुप्त अवस्था से जगाया जाता है और उनसे अनुग्रह या उपचार के लिए कहा जाता है।

उन्होंने कहा, “वार्षिक दिवस न केवल हमारे छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करता है बल्कि उस सांस्कृतिक एकता को भी उजागर करता है जो हमारे सांस्कृतिक विविधता और विरासत वाले राष्ट्र को एकसूत्र में बांधती है।“

अन्य गणमान्य व्यक्तियों में नगर पालिका के अध्यक्ष संजय वर्मा, बार एसोसिएशन, नैनीताल के अध्यक्ष डीसी एस रावत, डीएसए महासचिव अतुल गड़िया, स्टेशन कमांडर एयर फोर्स भवाली ग्रुप कैप्टन अभिनंदन दास, एसपी सिंह, आईजी (सेवानिवृत्त), जगदीश चंद्र नेगी, अध्यक्ष, शिप्रा कल्याण समिति उपस्थित थे।

समस्त अभिभावक और आगंतुक समग्र शिक्षा के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को देखकर प्रसन्न हुए। सैनिक स्कूल के वार्षिक दिवस ने, उपस्थित सभी लोगों पर अमिट छाप छोड़ी। यह संपूर्ण कार्यक्रम एक अनुस्मारक के रूप में कार्य किया, जिसने हमें हमारे समाज में सांस्कृतिक विविधता और एकता के महत्व के बारे में बताया और दर्शक दीर्घा के मन में गर्व और उत्सव की भावना स्थापित की।

]]>
https://hillmail.in/great-display-of-talent-and-tradition-in-the-annual-function-of-sainik-school-ghorakhal/feed/ 0 47029
उत्तराखंड के शिवराज ने एनडीए परीक्षा में किया टॉप, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दी बधाई https://hillmail.in/uttarakhands-shivraj-topped-in-nda-exam-minister-of-state-for-defense-ajay-bhatt-congratulated/ https://hillmail.in/uttarakhands-shivraj-topped-in-nda-exam-minister-of-state-for-defense-ajay-bhatt-congratulated/#respond Fri, 27 Oct 2023 17:59:12 +0000 https://hillmail.in/?p=46828 पिथौरागढ़ निवासी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्र शिवराज सिंह पछाई ने एनडीए प्रवेश परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है इस परीक्षा में 628 उम्मीदवारों को सफलता हासिल हुई। कैडेट शिवराज सिंह पछाई देश भर के उम्मीदवारों को मात देते हुए प्रतिष्ठित एनडीए परीक्षा में टॉपर बनकर उभरे हैं। कैडेट शिवराज सिंह पछाई, एक अनुशासित और समर्पित व्यक्ति हैं और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के गौरवान्वित पूर्व छात्र हैं। यह असाधारण उपलब्धि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कैडेट के रूप में उनके पास मौजूद अपार प्रतिभा और क्षमता को उजागर करती है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, 151 कोर्स में एआईआर 1 हासिल करके, उन्होंने रक्षा सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया है।

कैडेट शिवराज सिंह पछाई ने वर्ष 2022 में स्कूल कैप्टन के कर्तव्यों को अत्यंत समर्पण और निष्ठा के साथ निभाया। वह अपने स्कूल के दिनों में एक उत्कृष्ट वक्ता और बहुत अच्छे कलाकार थे। उन्होंने 2019 में आरडीसी में भाग लिया। पाठ्यचर्या और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उनकी भागीदारी वास्तव में उल्लेखनीय थी। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने उन्हें एक आदर्श व्यक्ति के रूप में आकार देने और तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि अनगिनत घंटों की कड़ी मेहनत, समर्पण और राष्ट्र की सेवा के महान उद्देश्य के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिणाम है। कैडेट शिवराज की सफलता छात्रों के लिए एक प्रेरणा है और यह इस बात का एक चमत्कारिक उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प और एकाग्रता के माध्यम से क्या हासिल किया जा सकता है।

कैडेट शिवराज की सफलता की यात्रा एक प्रेरणादायक कहानी है जो अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के महत्व को रेखांकित करती है। यह उन लोगों के लिए आशा की किरण है जो सम्मानित सशस्त्र बलों के माध्यम से अपने देश की सेवा करने का सपना देखते हैं।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने छात्र शिवराज पछाई की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी है केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शिवराज जैसे छात्र भारत का भविष्य है शिवराज ने न सिर्फ क्षेत्र का बल्कि प्रदेश अपने विद्यालय सहित अपने माता पिता का भी नाम रोशन किया है उन्होंने कहा कि वे छात्र से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल को भी विद्यालय की इस उपलब्धि पर शुभकामनाये दी।

प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल, शिक्षक और शिवराज सिंह पछाई के गुरु गर्व से झूम रहे हैं क्योंकि वे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कैडेटों में महान नेतृत्व की क्षमता को पहचानते हैं। यह सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और पूरे देश के लिए बड़े सम्मान का क्षण है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी क्षेत्र के रहने वाले उनके पिता भगत सिंह पछाई सरकारी विद्यालय में अध्यापन का कार्य करते है जबकि उनकी माता धना देवी गृहणी है शिवराज वर्ष 2015 से 2022 तक विद्यालय के छात्र रहे है।

]]>
https://hillmail.in/uttarakhands-shivraj-topped-in-nda-exam-minister-of-state-for-defense-ajay-bhatt-congratulated/feed/ 0 46828