भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को दी गई बधाई

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत सफलता पूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। भारतीय समय के अनुसार शाम 6ः04 मिनट पर लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखा गया।