24 घंटे बिजली, कांवड़ यात्रा, नौकरियां… पढ़िए दिल्ली में सीएम पुष्कर धामी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दिल्ली दौरे पर हैं। पिछले 3 दिनों में उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की। उत्तराखंड की विकास यात्रा को रफ्तार देने के साथ ही उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपना प्लान भी रखा। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें विभिन्न मसलों पर बात की।