खटीमा में खूब बज रहे ढोल, पुष्कर धामी की मां बोलीं- काश! बेटे को CM बनता देखने के लिए उसके पिता होते

45 साल के पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। आज शाम 6 बजे शपथ ग्रहण है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल के नेता के लिए चुना गया। वे इस प्रस्ताव को लेकर राज्यपाल के पास गए और उनसे आग्रह किया कि वे हमारे नए नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।