बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना

ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरानुसार पूजा-अर्चना के बाद डोली ने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान कर लिया है।