मॉनसून हो रहा ऐक्टिव! उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। पिथौरागढ़ में कुछ रास्ते बारिश और भूस्खलन की वजह से बंद हो गए हैं। हालांकि प्रदेश में गर्मी झेल रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज भारी बारिश हो सकती है।