धामी की ताजपोशी से भाजपा ने जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधा, युवाओं को भी संदेश

लंबे समय से विपक्ष यह आरोप लगा रहा था कि भाजपा कुमाऊं की उपेक्षा कर रही है। पार्टी को भी कुमाऊं से एक ऐसे चेहरे की तलाश थी, जिस पर लंबा दांव खेला जा सके। कुमाऊं से आने वाले राज्य के सबसे बड़े राजनीतिक चेहरे हरीश रावत के सामने खड़ा किया जा सके। ऐसे में राजपूत समुदाय से आने वाले धामी फिट बैठते हैं। एक ही फैसले से जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साध लिए गए।