देहरादून के नामी स्कूल के हलाल मीट टेंडर मामले में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को दिए अहम निर्देश

स्कूल कैंटीन में हलाल मीट के लिए टेंडर का विरोध शुरू हुआ तो देहरादून के नामी-गिरामी स्कूल को माफी मांगनी पड़ी पर मुकदमा दर्ज हो गया। मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया। अब आयोग की ओर से जिलाधिकारी को निर्देशत किया गया है कि अन्य स्कूलों में इस तरह की घटना न होने पाए।