Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून के नामी स्कूल के हलाल मीट टेंडर मामले में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को दिए अहम निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

देहरादून के नामी स्कूल के हलाल मीट टेंडर मामले में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को दिए अहम निर्देश

देहरादून के एक मशहूर प्राइवेट स्कूल की ओर से कैंटीन में हलाल मीट की सप्लाई के लिए टेंडर निकालने का मुद्दा अब भी छाया हुआ है। विवाद बढ़ने पर उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने कई निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने देहरादून के जिलाधिकारी से कहा है कि इस तरह की स्थिति दूसरे होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों आदि में या किसी दूसरे स्कूल में होने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करें। वेल्हम ब्वायज स्कूल के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

पिछले दिनों स्कूल ने हलाल मीट के लिए टेंडर जारी किया था। इसके विरोध में बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों ने विरोध और हंगामा किया। मामले के तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने माफी भी मांग ली थी, पर विवाद नहीं थमा।

 

टेंडर जिस पर मचा बबाल

स्कूल का कहना है कि अनजाने में इस तरह की गड़बड़ी हुई है और वे जांच के लिए समिति गठित कर चुके हैं। नया टेंडर भी जारी किया जा रहा है। स्कूल में इस तरह के मामले को देख मानवाधिकार कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार ने मानवाधिकार आयोग उत्तराखंड में अर्जी डाली। उन्होंने अनुरोध किया कि यह संवेदनशील मामला है।

उन्होंने मांग की है कि राज्य के सभी होटल, ढाबों आदि पर सूचना, बोर्ड लगाने या अन्य तरीके से लोगों को बताया जाए कि यहां झटका मीट या हलाल मीट मिलता है।

आयोग की दो सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की और आदेश जारी किया। जिलाधिकारी देहरादून को इस संबंध में विधि के अनुसार कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

(तस्वीर- कुछ दिन पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन)

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...