[fvplayer id=”10″]
उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। टनल के भीतर निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से शॉटक्रीट (स्लैब) का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य श्रमिकों में भारी आक्रोश फैल गया। श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए काम बंद कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की मांग की।
READ MOREहरेला पर्व के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम सेंज स्थित श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास में गुरुवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, हरियाली को प्रोत्साहित करना तथा भावी पीढ़ियों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
READ MOREउत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से की जा रही इस मांग पर अब सकारात्मक पहल की आवश्यकता है, ताकि सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिल सके।
READ MOREउत्तराखंड में चारधाम यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। राज्य सरकार गंगोत्री और केदारनाथ धाम को सीधे जोड़ने के लिए लगभग 100 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस परियोजना के साकार होने पर दोनों प्रमुख धामों के बीच की दूरी करीब 150 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा और पर्यटन के नए अवसर भी विकसित होंगे।
READ MOREउत्तराखंड और भारतीय खेल जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारत के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और विश्वस्तरीय कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत, विशेष रूप से भारतीय शूटिंग समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF विश्व कप से लौटने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
READ MOREविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के संरक्षण और स्वच्छता को समर्पित एक वृहद गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। गंगा विचार मंच नमामि गंगे उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में प्रशासन, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तरकाशी स्थित मां गंगा के पावन तट केदारघाट में किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया और गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। टनल के भीतर निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से शॉटक्रीट (स्लैब) का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य श्रमिकों में भारी आक्रोश फैल गया। श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए काम बंद कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की मांग की।
READ MORE
हरेला पर्व के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम सेंज स्थित श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास में गुरुवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, हरियाली को प्रोत्साहित करना तथा भावी पीढ़ियों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
READ MORE