[fvplayer id=”10″]
उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की ओर से प्रदेश के युवाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सफलतापूर्वक पूरी हुई। टिहरी झील में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से आयोजित 15 दिवसीय विशेष जल क्रीड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से चयनित 20 युवाओं ने प्रतिभाग कर जल क्रीड़ा से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
READ MOREप्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज को जिला मुख्यालय नई टिहरी से हटाकर गजा क्षेत्र के फिपल्टी में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के विरोध में शुक्रवार को नई टिहरी में व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। मेडिकल कॉलेज के स्थान परिवर्तन की आशंका को लेकर स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से विशाल जनाक्रोश रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान नई टिहरी, बौराड़ी और बीपुरम के बाजार पूरी तरह बंद रहे और पूरे क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।
READ MOREटिहरी गढ़वाल के जाखणीधार ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटी खास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे पर अपनी 53 वर्षीय मां की सिर पर प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है। पुलिस ने मृतका के भतीजे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
READ MOREनीलकंठ कांवड़ मेले को लेकर गढ़वाल मंडल में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित 18 शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अस्थायी पंडालों का फायर ऑडिट कराया जा रहा है। पुलिस और आपदा राहत टीमें भी पूरी तरह सतर्क कर दी गई हैं।
READ MOREसरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के दावों के बीच टिहरी जिले के विकासखंड कीर्तिनगर के एक दर्जन से अधिक राजकीय विद्यालय बदहाली की तस्वीर पेश कर रहे हैं। इन विद्यालयों की छतें टपक रही हैं, दीवारों में दरारें आ चुकी हैं और कई भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिदिन ऐसे भवनों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जहां किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
READ MOREउत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से की जा रही इस मांग पर अब सकारात्मक पहल की आवश्यकता है, ताकि सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिल सके।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की ओर से प्रदेश के युवाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सफलतापूर्वक पूरी हुई। टिहरी झील में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से आयोजित 15 दिवसीय विशेष जल क्रीड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से चयनित 20 युवाओं ने प्रतिभाग कर जल क्रीड़ा से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
READ MORE
प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज को जिला मुख्यालय नई टिहरी से हटाकर गजा क्षेत्र के फिपल्टी में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के विरोध में शुक्रवार को नई टिहरी में व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। मेडिकल कॉलेज के स्थान परिवर्तन की आशंका को लेकर स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से विशाल जनाक्रोश रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान नई टिहरी, बौराड़ी और बीपुरम के बाजार पूरी तरह बंद रहे और पूरे क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।
READ MORE