[fvplayer id=”10″]
प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव में अनुसूचित जाति के युवक केतन लाल की मौत के मामले को लेकर टिहरी जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां भीम आर्मी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रतापनगर पहुंचना चाहती थी, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने संगठन के प्रस्तावित दौरे का विरोध करते हुए इसे गांव के सामाजिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश बताया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को नरेंद्रनगर बाईपास पर ही रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
READ MOREउत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। झील क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रतापनगर क्षेत्र को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए चार नए भारी वाहन पुलों के निर्माण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और डिजाइन तैयार करने हेतु निविदाएं आमंत्रित की हैं।
READ MOREउत्तराखंड में तेजी से लोकप्रिय हो रहे एडवेंचर पर्यटन, विशेष रूप से बंजी जंपिंग को लेकर अब सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। देवप्रयाग, तपोवन और ऋषिकेश जैसे क्षेत्र देश-विदेश के रोमांच प्रेमियों के लिए प्रमुख आकर्षण केंद्र बन चुके हैं, लेकिन हाल के वर्षों में सामने आए कुछ हादसों ने इस गतिविधि की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने बंजी जंपिंग के लिए नई नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिसे अगले एक माह के भीतर लागू किए जाने की संभावना है।
READ MOREउत्तराखंड में साहसिक पर्यटन गतिविधियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में बंजी जंपिंग करने के कुछ ही समय बाद देहरादून के एक 21 वर्षीय युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट अथवा सिंकोप अटैक (अचानक बेहोशी और हृदय संबंधी समस्या) की आशंका जताई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है, वहीं प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
READ MOREनमामि गंगे परियोजना के तहत अलकनंदा नदी की जैव-विविधता के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय अंतःस्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीआईएफआरआई), बैरकपुर कोलकाता, जंतु विज्ञान विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर तथा मत्स्य विभाग टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में धारी देवी के निकट अलकनंदा नदी में 7 हजार महाशीर मछली की अंगुलिकाओं (फिंगरलिंग्स) का प्रवाह किया गया। यह कार्यक्रम नदी के प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने और संकटग्रस्त जलीय प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
READ MOREउत्तराखंड के टिहरी जनपद ने एक और वीर सपूत को खो दिया है। घनसाली क्षेत्र के मेंदू सिंधवाल गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर रोहित रावत जम्मू में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात रोहित को उनकी सर्विस राइफल से गोली लगने की घटना में जान गंवानी पड़ी। इस दुखद समाचार के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की ओर से प्रदेश के युवाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सफलतापूर्वक पूरी हुई। टिहरी झील में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से आयोजित 15 दिवसीय विशेष जल क्रीड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से चयनित 20 युवाओं ने प्रतिभाग कर जल क्रीड़ा से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
READ MORE
प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज को जिला मुख्यालय नई टिहरी से हटाकर गजा क्षेत्र के फिपल्टी में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के विरोध में शुक्रवार को नई टिहरी में व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। मेडिकल कॉलेज के स्थान परिवर्तन की आशंका को लेकर स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से विशाल जनाक्रोश रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान नई टिहरी, बौराड़ी और बीपुरम के बाजार पूरी तरह बंद रहे और पूरे क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।
READ MORE