[fvplayer id=”10″]
भारतीय सेना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सर्वोच्च मार्ग है। इसी भावना को अपने साहस, अनुशासन और समर्पण से जीवंत करने वाले वीर सैनिक हैं आदर्श नेगी। गढ़वाल राइफल्स के इस जांबाज़ जवान ने अपने कर्तव्य पालन और वीरता से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
READ MOREउत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित टिहरी झील अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक राज्य, एक ग्लोबल डेस्टिनेशन’ विजन के तहत टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को टिहरी झील और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए व्यापक और दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
READ MOREउत्तराखंड के पहाड़ी गांव अब केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव के लिए भी पहचान बना रहे हैं। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित कैपार्स-बासर गांव और कर्णप्रयाग विकासखंड के चमाली गांव ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनती जा रही है। इन गांवों में शादी समारोहों, मांगलिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
READ MOREउत्तराखंड के टिहरी जिले के ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई गांवों में लोग महीनों से गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं और मजबूरी में फिर से लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाने को विवश हैं। गैस एजेंसियों की लापरवाही और वितरण व्यवस्था की खामियों ने इस संकट को और गहरा कर दिया है।
READ MOREटिहरी झील के डोबरा-चांठी क्षेत्र स्थित सिरांई में शनिवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। खराब मौसम के चलते झील में स्थापित करीब 20 फ्लोटिंग हट्स के एक्सल ज्वाइंट निकल गए, जिससे ये हट्स दो हिस्सों में बंट गईं। हादसे के समय इनमें ठहरे 30 पर्यटक और सात कर्मचारी गंभीर खतरे में फंस गए।
READ MOREउत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से की जा रही इस मांग पर अब सकारात्मक पहल की आवश्यकता है, ताकि सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिल सके।
READ MORE
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को आखिरकार टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक स्थित देवल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने केतन लाल के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। परिवार से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि केतन लाल को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
READ MORE