[fvplayer id=”10″]
नई टिहरी के ग्राम पंचायत जड़धार में आयोजित एक आम बैठक में ग्रामीणों ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सार्वजनिक समारोहों में शराब न परोसने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। इस निर्णय का उल्लंघन करने वालों से अर्थदंड वसूला जाएगा।
READ MOREएयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी का देश की सर्वोच्च रक्षा सेवा में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उनका समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवाएं क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
READ MOREमौत को अक्सर जीवन का अंत माना जाता है, लेकिन टिहरी गढ़वाल जिले के नंदगांव के 25 वर्षीय युवा रोहित कलुड़ा ने इसे कई ज़िंदगियों की नई शुरुआत का माध्यम बना दिया है। अपने जीवनकाल में ही 14 अंगों और ऊतकों के दान का औपचारिक संकल्प लेकर रोहित ने इंसानियत की एक असाधारण मिसाल पेश की है।
READ MOREविनोद घिल्डियाल का जीवन भी आम पहाड़ी युवाओं जैसा ही था। सीमित साधन, रोजगार के कम अवसर और भविष्य को लेकर असमंजस। लेकिन उन्होंने हालात से समझौता करने के बजाय, हालात को ही बदलने का फैसला किया। शहर की ओर पलायन करने की जगह उन्होंने गांव में रहकर ही स्वरोजगार की राह चुनने का साहसिक कदम उठाया।
READ MOREटिहरी जिले के स्यांड़ी गांव की महिलाओं ने पहाड़ के शुद्ध पानी को रोजगार का साधन बना लिया है। ‘देवभूमि शुद्ध धारा’ नाम से मिनरल वाटर प्लांट शुरू कर 11 महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। यह पहल स्थानीय रोजगार और जल संरक्षण का सशक्त उदाहरण है।
READ MOREकोटद्वार क्षेत्र में लंबे समय से दहशत फैलाने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग की कार्रवाई में पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार ने महिलाओं और मवेशियों पर हमले किए थे। ट्रैंकुलाइज कर उसे रेस्क्यू सेंटर भेजा गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से की जा रही इस मांग पर अब सकारात्मक पहल की आवश्यकता है, ताकि सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिल सके।
READ MORE
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को आखिरकार टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक स्थित देवल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने केतन लाल के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। परिवार से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि केतन लाल को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
READ MORE