[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड की पहाड़ों भरी धरती पर जहां खेती लंबे समय से जीवन का आधार रही है, वहीं अब आधुनिक बागवानी और नई फसलों की ओर भी लोग तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव की सबसे प्रेरणादायक मिसाल बनी हैं टिहरी जिले की रहने वाली सीता देवी, जिन्हें आज पूरे क्षेत्र में “कीवी क्वीन” के नाम से जाना जाता है। अपनी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने न केवल अपनी जिंदगी बदली, बल्कि पहाड़ की महिलाओं और किसानों के लिए भी एक नई राह खोल दी।
READ MOREउत्तराखंड में बढ़ती वनाग्नि अब केवल जंगलों को ही नहीं, बल्कि इंसानी जिंदगी को भी निगलने लगी है। चमोली और टिहरी जिलों में जंगल की आग बुझाने और उसे आबादी तक पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। चमोली में फायर वाचर राजेंद्र सिंह नेगी और टिहरी में अंजू देवी आग की लपटों में घिर गए और अपनी जान गंवा बैठे। दोनों घटनाओं के बाद वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
READ MOREटिहरी की घाटी में मौत से मुकाबला, खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग कर टाला बड़ा हादसा, उत्तराखंड की पहाड़ियों में बुधवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। बदरीनाथ से दिल्ली लौट रहे छह यात्रियों को लेकर उड़ रहा हेलीकॉप्टर अचानक तेज हवाओं और डाउनड्राफ्ट की चपेट में आ गया। कुछ पल के लिए यात्रियों की सांसें थम गईं, लेकिन पायलट अनुपमा चौधरी की सूझबूझ और साहस ने सभी की जान बचा ली। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के सत्यों-सकलाना क्षेत्र में खेतों के बीच हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कर उन्होंने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
READ MOREटिहरी जनपद के देवप्रयाग और लंबगांव क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग ने वन विभाग और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के बीच भड़की आग ने देखते ही देखते कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी रात जंगल आग की लपटों में धधकते रहे, जिससे बहुमूल्य वन संपदा के साथ वन्य जीवों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन विकराल रूप धारण कर चुकी आग पर नियंत्रण पाना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
READ MOREउत्तराखंड में वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। चारधाम यात्रा, शनि अमावस्या और पर्यटन सीजन के चलते राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर रविवार को सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी और नैनीताल के कैंची धाम में हजारों वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
READ MOREबेटे विदेशों में, लेकिन गांव की धड़कनों में आज भी जिंदा है अपनापन, पहाड़ के छोटे-से गांव गौना की सुबह अब सिर्फ पक्षियों की चहचहाहट से नहीं होती, बल्कि मोबाइल की घंटियों से भी शुरू होती है। हर दिन एक कॉल का इंतजार यहां की माताओं की जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बन चुका है। कोई बेटा दुबई के होटल में नौकरी कर रहा है, कोई बंगलूरू की चमकती दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है तो कोई जर्मनी में अपने सपनों को आकार दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच गांव की माताएं आज भी अपने आंगन, खेत-खलिहानों और घर की चौखट से जुड़ी हुई हैं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से की जा रही इस मांग पर अब सकारात्मक पहल की आवश्यकता है, ताकि सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिल सके।
READ MORE
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को आखिरकार टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक स्थित देवल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने केतन लाल के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। परिवार से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि केतन लाल को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
READ MORE