Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ धनोल्टी के मरोड़ा गांव में भवन के मलबे में दबकर 2 बच्चों की मौत
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

धनोल्टी के मरोड़ा गांव में भवन के मलबे में दबकर 2 बच्चों की मौत

आज मध्ये रात्रि लगभग एक बजे भारी वर्षा से प्रेमदास पुत्र मातुदास निवासी ग्राम मरोड़ा, रा.क्षेत्र. मठियान, तहसील धनोल्टी का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में 02 बच्चों की भवन के मलबे में दबकर मृत्यु हो गयी। प्रेमदास को हल्की चोटें आई, जिनको उपचारार्थ रा.प्रा.स्वा. केंद्र सत्यों सकलाना में भर्ती किया गया है। प्रभावित परिवार को ग्राम के पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया है।

विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया तथा आपदा प्रभावित परिवार से मिलकर हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

दुर्घटना में मृतक स्नेहा पुत्री प्रवीण दास, उम्र 12 वर्ष एवं रणवीर पुत्र प्रवीण दास, उम्र 10 वर्ष, निवासी ग्राम मरोड़ा तथा घायल प्रेमदास पुत्र मातु दास, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम मरोड़ा शामिल हैं। क्षेत्रीय विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल अनुग्रह धनराशि रूपये 8 लाख, ग्रह अनुदान 1.30 लाख व अहेतुक धनराशि 5 हजार की राहत दी गयी। इसके अतिरिक्त 04 राहत सामग्री/खाद्यान्न किट दी गयी।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को ग्राम मरोड़ा के समीप से गुजर रहे चिफल्टा गदेरे में सुरक्षा के दृष्टिगत चैनेलाइजेशन करने, विद्युत विभाग को संवेदनशील विद्युत पोलों को शिफ्ट करने, लोनिवि थत्यूड़ को कद्दूखाल-कुमाल्डा राज्य मार्ग पर वर्षात् से बंद हुए समस्त कलवर्ट, स्कबर को खुलवाने व इनमें पानी निकासी हेतु उचित गहराई से बनाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही लोनिवि थत्यूड़ को मरोड़ा में चिफल्टा गदेरे पर तथा हटवाल गांव में सोंग नदी पर पुलिया निर्माण हेतु तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

एसडीएम धनोल्टी को उनियाल गांव के बाडियों तोक एवं मरोड़ा सैण नामे तोक का स्थलीय निरीक्षण कर संवेदनशील भवनों के परिवारों को सुरक्षा के दृष्टिगत रा.इं.का. मरोड़ा में अस्थाई रूप से शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने आपदा पीड़ित परिवार के घर के लिए भूमि चयन कर अटल आवास योजना में प्रस्तावित करने तथा अधिकारियों को मौके पर रहकर सभी व्यवस्थाएं दूरस्त करने के निर्देश दिये।

सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अटल आवास योजना के अंतर्गत घर, मनरेगा से 2 व्यक्ति को सौ-सौ दिन का रोजगार, मनरेगा से पशुबाड़ा, राज्य सरकार/रेडक्रॉस से सहायता किट (भोजन कपडे इत्यादि), फर्स्ट ऐड किट, बकरीपालन/मुर्गीपालन के लिए राजसहायता, दस्तावेज निर्माण किया जा रहा है। प्रभावित गांव में बिजली, पानी, राशन, सड़क सुचारु है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...