[fvplayer id=”10″]
चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे से बाहर निकालकर उन्हें तत्काल उपचार दिया गया और उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
READ MOREबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। दान-चढ़ावे से जुड़े मामलों के बाद अब बद्रीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के नाम पर प्रति श्रद्धालु ₹1100 शुल्क वसूले जाने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि यह शुल्क बिना बोर्ड की औपचारिक स्वीकृति के लागू किया गया, जिससे समिति की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
READ MOREश्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में विभागीय कार्रवाई और निलंबन के बाद अब उनके खिलाफ पुलिस में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीकेटीसी की ओर से दी गई लिखित शिकायत के आधार पर बदरीनाथ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 306 और 316(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
READ MOREविश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों ने धार्मिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। आरोप सामने आने के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के लिए अलग से आंतरिक टीम भी बनाई गई है।
READ MOREउत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होते ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। गुरुवार तड़के लगातार हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे हाईवे करीब पांच घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। मार्ग बंद होने से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा। प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीमों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर यातायात को दोबारा सुचारु कराया।
READ MOREचमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकासखंड स्थित पगनो गांव में गुरुवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। पहाड़ी से तेज बहाव के साथ आए मलबे और बोल्डरों ने गांव के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। इस प्राकृतिक आपदा में एक आवासीय मकान की छत टूट गई, एक गोशाला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 30 नाली से अधिक कृषि भूमि में मलबा भर जाने से तैयार हो रही फसल बर्बाद हो गई। हादसे के दौरान 70 वर्षीय सतेश्वर प्रसाद करीब आधे घंटे तक अपने टूटे हुए मकान के अंदर फंसे रहे। ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे से बाहर निकालकर उन्हें तत्काल उपचार दिया गया और उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
READ MORE
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। दान-चढ़ावे से जुड़े मामलों के बाद अब बद्रीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के नाम पर प्रति श्रद्धालु ₹1100 शुल्क वसूले जाने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि यह शुल्क बिना बोर्ड की औपचारिक स्वीकृति के लागू किया गया, जिससे समिति की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
READ MORE