[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के मामले में पुलिस ने मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर भाषण का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। शुक्रवार देर रात हिरासत में लिए गए मुफ्ती मुजीब से पूछताछ के बाद शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
READ MOREउत्तराखंड में कृषि, बागवानी, पशुपालन और इससे जुड़े क्षेत्रों के अगले 20 वर्षों के विकास की दिशा तय करने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक ‘उत्तराखंड कृषि रोडमैप’ तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोडमैप का प्रारंभिक मसौदा अगले तीन माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें राज्य के सभी 13 जिलों की भौगोलिक, जलवायु और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवार विकास रणनीति तैयार की जाएगी।
READ MOREउत्तराखंड ने मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों के निर्यात के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से पहली बार 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की खेप इराक के लिए रवाना की गई है। इस निर्यात के साथ ही राज्य के प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल राज्य के कृषि निर्यात को नई गति मिलेगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित उद्योगों को मजबूत करने के नए अवसर भी पैदा होंगे।
READ MOREउत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहां वाटर पार्क घूमने निकली एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर एक होटल के कमरे में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का शिकार बनाया गया। आरोप है कि इस हैवानियत को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि पीड़िता की सहेली का मुंहबोला भाई, उसका चाचा और दो अन्य अज्ञात युवक हैं। पीड़िता ने किसी तरह होटल के कमरे से अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है।
READ MOREपंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित “ब्रेन 3.0 (बूस्टिंग रिसर्च, एकेडमिक, इनोवेशन एंड नेटवर्किंग)” कार्यशाला में कृषि, अनुसंधान, नवाचार और उत्तराखंड के समग्र विकास पर व्यापक चर्चा हुई।
READ MOREउत्तराखंड के प्रतिष्ठित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (जीबीपीयूएटी), पंतनगर के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप की नियुक्ति को लेकर एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार कुलपति की नियुक्ति को न्यायालय में चुनौती दी गई है। इस संबंध में पंतनगर निवासी भीष्म सिंह द्वारा उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें नियुक्ति प्रक्रिया की वैधता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के मामले में पुलिस ने मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर भाषण का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। शुक्रवार देर रात हिरासत में लिए गए मुफ्ती मुजीब से पूछताछ के बाद शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
READ MORE
उत्तराखंड में कृषि, बागवानी, पशुपालन और इससे जुड़े क्षेत्रों के अगले 20 वर्षों के विकास की दिशा तय करने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक ‘उत्तराखंड कृषि रोडमैप’ तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोडमैप का प्रारंभिक मसौदा अगले तीन माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें राज्य के सभी 13 जिलों की भौगोलिक, जलवायु और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवार विकास रणनीति तैयार की जाएगी।
READ MORE