[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम, ब्रह्मकपाल में भगवान नारायण का सोना जड़ित मणि मुकुट चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चमोली पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का सोना जड़ित मुकुट, चोरी की गई नकदी और घटना में प्रयुक्त बैग बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती निवासी राघवराम पाठक उर्फ बाबा राघवदास (57) के रूप में हुई है, जो आश्रम में भजन-कीर्तन के लिए शरण लेकर रह रहा था।
READ MOREउत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध बुग्यालों में आठ वर्षों बाद एक बार फिर पर्यटक रात्रि विश्राम (नाइट स्टे) कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद लंबे समय से लागू प्रतिबंध हट गया है, जिससे राज्य के पर्वतीय पर्यटन, ट्रैकिंग गतिविधियों और स्थानीय लोगों की आजीविका को नई उम्मीद मिली है। इस निर्णय के बाद रूपकुंड, बेदनी बुग्याल, आली-बगजी बुग्याल समेत कई प्रसिद्ध उच्च हिमालयी घास के मैदानों में पर्यटन गतिविधियों के दोबारा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
READ MOREउत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। परियोजना के तहत बनाए जा रहे 19 रेल पुलों में से आठ का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 11 पुलों पर 20 से 60 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर लिया गया है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने कई महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परियोजना में तेजी आने से राज्य के लोगों की वर्षों पुरानी रेल कनेक्टिविटी की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।
READ MOREसीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच यदि हौसले बुलंद हों, तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना संभव है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग निवासी अनुराग पुरोहित ने इसका प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अनुराग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 720 में से 655 अंक प्राप्त करते हुए 99.93 पर्सेंटाइल हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1202 प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
READ MOREचमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे से बाहर निकालकर उन्हें तत्काल उपचार दिया गया और उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
READ MOREबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। दान-चढ़ावे से जुड़े मामलों के बाद अब बद्रीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के नाम पर प्रति श्रद्धालु ₹1100 शुल्क वसूले जाने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि यह शुल्क बिना बोर्ड की औपचारिक स्वीकृति के लागू किया गया, जिससे समिति की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों से पैदा होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने निगरानी व्यवस्था को हाईटेक करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब संवेदनशील ग्लेशियर झीलों की स्थिति पर लगातार और रियल टाइम नजर रखी जाएगी। इसके लिए सैटेलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग, ड्रोन और सेंसर आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य झीलों में होने वाले बदलावों की जानकारी समय रहते हासिल करना और संभावित आपदा से पहले प्रभावित आबादी को सतर्क करना है।
READ MORE
उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले के देवाल विकासखंड स्थित वाण गांव की बेटी भागीरथी बिष्ट ने अपनी शानदार प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हैदराबाद में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में 24 वर्षीय भागीरथी ने 42 किलोमीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने यह लंबी दूरी महज 2 घंटे 51 मिनट में पूरी की। उनकी इस उपलब्धि से वाण गांव के साथ ही पूरे देवाल और चमोली क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
READ MORE