Home उत्तराखंड न्यूज़ कैनोई स्प्रिंट में उत्तराखण्ड की मीरा दास को मिला प्रथम स्थान
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

कैनोई स्प्रिंट में उत्तराखण्ड की मीरा दास को मिला प्रथम स्थान

टिहरी झील में चार दिवसीय वॉटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अलग अलग राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेल के तीसरे दिन भी कई प्रतियोगिता हुई।

चार दिवसीय ‘टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप‘ के तीसरे दिन कैनोई स्प्रिंट की 500 मीटर की दूरी में महिलाओं की इवेंट सी-1 में उत्तराखण्ड की मीरा दास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आईटीबीपी कैंपस कोटी कॉलोनी टिहरी गढ़वाल में ‘टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप‘ आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को कैनोई स्प्रिंट की 500 मीटर की दूरी में सेमीफाइनल और फाइनल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

महिलाओं की इवेंट सी-1 (एक सदस्य प्रति टीम) में उत्तराखण्ड प्रथम, केरल द्वितीय, मध्य प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा, जबकि के-2 (दो सदस्य प्रति टीम) में एसएससीबी प्रथम, उत्तराखण्ड द्वितीय एवं उड़ीसा तृतीय स्थान पर रहे।

कैनोई स्प्रिंट प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत इवेंट के-1 (एक सदस्य प्रति टीम) में मध्य प्रदेश प्रथम, मणिपुर द्वितीय एवं सर्विसस स्पोर्ट्स कन्ट्रोंल बोर्ड (एसएससीबी) तृतीय स्थान पर तथा उत्तराखण्ड चर्तुथ स्थान पर रहा।

सी-1 (एक सदस्य प्रति टीम) में कर्नाटक प्रथम, उड़ीसा द्वितीय, मध्य प्रदेश तृतीय स्थान, इवेंट के-4 में (चार सदस्य प्रति टीम) एसएससीबी प्रथम, उड़ीसा द्वितीय, मणिपुर तृतीय स्थान पर रहे।

इवेंट के-1 (महिला एक सदस्य प्रति टीम) में हरियाणा प्रथम, केरल द्वितीय, मध्य प्रदेश तृतीय स्थान पर, इवेंट सी-2 (दो सदस्य प्रति टीम) में एसएससीबी प्रथम, दिल्ली द्वितीय एवं मध्य प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा।

इवेंट के-2 (महिला दो सदस्य प्रति टीम) में अण्डमान निकोबार प्रथम, हरियाणा द्वितीय एवं उड़ीसा तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता आयोजन के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

इस मौके एजीएम मानव संसाधन एवं प्रशासन टीएचडीसी डॉ. ए.एन. त्रिपाठी, अध्यक्ष भारतीय कैनोइंग और क्याकिंग एसोसियेशन प्रशांत कुशवाह, निदेशक तकनीक टीएचडीसीआईएल भूपेन्द्र गुप्ता, महासचिव उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन डी.के.सिंह, प्रबन्धक जन सम्पर्क मनवीर सिंह नेगी, उपप्रबन्धक जनसम्पर्क आर.डी. मंमगांई आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...