Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ तीनधारा धौलधार के पास खाई में गिरा एक ट्रक, SDRF ने किया शव को किया बरामद
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

तीनधारा धौलधार के पास खाई में गिरा एक ट्रक, SDRF ने किया शव को किया बरामद

आज 29 सितम्बर 2023 को पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तीनधारा के पास धौलधार में ऋषिकेश से देवप्रयाग जाते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम आरक्षी गौतम चन्द के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी।

उक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को रोप स्ट्रेचर की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतक का नाम :- मनोज पुजारी, उम्र 28 साल निवासी :- चम्पावत

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...