Home उत्तराखंड न्यूज़ वीरान से पड़े जिला पुस्तकालय में लौटने लगी रौनक, डीएम के प्रयासों से हाईटेक होता श्रीदेव सुमन जिला पुस्तकालय
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीटिहरीताज़ा ख़बर

वीरान से पड़े जिला पुस्तकालय में लौटने लगी रौनक, डीएम के प्रयासों से हाईटेक होता श्रीदेव सुमन जिला पुस्तकालय

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के प्रयासों से बौराड़ी स्थित श्रीदेव सुमन राजकीय जिला पुस्तकालय हाइटेक होता जा रहा है। जिलाधिकारी ने जुलाई 2023 में पुस्तकालय का निरीक्षण कर पुस्तकालय को नया स्वरूप देने के लिए समस्त पुस्तकों को सूचीबद्ध करने के साथ ही लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने का निर्णय लिया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में पुस्तकालय के ग्राउंड फ्लोर में 100 साल पुराने दस्तावेजों एवं किताबों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, 50 हजार से अधिक पुस्तकों में से अब तक 26 हजार से अधिक किताबों को सूचीबद्ध किया जा चुका है, जिनमें वैदिक भारत, भागवत गीता, समाज एवं संस्कृति, प्राचीन भारत की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय समाज, जीवन दर्शन, पोषण एवं स्वास्थ्य विज्ञान, इंगलिस ग्रामर, सृजनात्मक साहित्य, कम्प्यूटर शब्दकोष, भारत की राजव्यवस्था, मोरल स्टोरिज, उपन्यास आदि अनेकों पुस्तकें शामिल हैं।

इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा पुस्तकालय के प्रथम तल का कायाकल्प करवाकर 165 से अधिक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें पुस्तकालय में उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें अर्थव्यवस्था, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, भूगोल, फिजिक्स, सामान्य अध्ययन, रिजनिंग, एलएलबी, एनडीए, एएनएम, जीएनएम, एसएससी, नीट, जेईई, इंजीनियरिंग आदि से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं।

प्रथम तल में एक कमरे में सीनियर सिटीजन के लिए पुस्तकें व्यवस्थित की गई हैं जबकि दूसरे कमरे को छोटे बच्चों के लिए सजाया गया है, नर्सरी क्लास के बच्चों के लिए पुस्तकों के साथ ही खिलौनों की व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चा खेल-खेल में पुस्तकों की तरफ आकृष्ट हो सके।

इसके साथ ही हॉल में एक तरफ पुस्तकों को पुस्तकालय की साइट ssrjlibrarytehri.in पर ऑनलाइन किया जा रहा है, अब तक 200 से अधिक पुस्तकों को ऑनलाइन किया जा चुका है, जबकि दूसरी तरफ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु बुक सेल के साथ ही अनुकूल वातवरण उपलब्ध कराया गया है।

26 दिसम्बर, 2023 को जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लाइब्रेरी का निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में हुए उच्च स्तरीय काम की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए लाइब्रेरी काफी उपयोगी सिद्ध होगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. सेमवाल ने बताया कि पुस्तकालय में सीसी टीवी कैमरे, वाई-फाई कनेक्शन आदि अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु उच्च स्तरीय अधिकारियों को भेजा गया है, ताकि इस डिजिटल युग में छात्र-छात्राओं को इंटरनेट की सुविधा भी मिल सके। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के साथ मुफ्त वाई फाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

पुस्कालय व्यवस्थापक विशन सिंह रांगण ने बताया कि प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक संचालित इस वातानुकूलित लाइब्रेरी में 20 से 25 विद्यार्थी एक निर्धारित समय के भीतर अध्ययन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि महज 4 महीने में 15 लाख से तैयार हुई हाईटेक लाइब्रेरी में काफी बच्चे आने को उत्साहित दिख रहे हैं तथा छात्र-छात्राओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...