Home उत्तराखंड न्यूज़ एसडीआरएफ की टीम ने झील से बच्चे के शव को किया बरामद
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

एसडीआरएफ की टीम ने झील से बच्चे के शव को किया बरामद

टिहरी गढ़वाल के छाम क्षेत्र में कल एक बच्चे के नदी में नहाते समय डूबने की सूचना पुलिस और एडीआरएफ को दी गई। कल से ही बच्चे को ढूंढने की कोशिश की जा रही थी लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण बच्चे को नहीं ढूंढ पाये थे। आज सुबह फिर से बच्चे को ढूंढ़ना शुरू किया गया और बच्चे का शव बरामद किया गया है।

कल जनपद टिहरी गढ़वाल के छाम थाना क्षेत्रान्तर्गत एक बच्चे के अपने अन्य साथियों के साथ नहाने के दौरान डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ के डीप डीप डाइवर्स व रेस्क्यू टीम द्वारा कल से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। परन्तु लगातार हो रही बारिश व बारिश के कारण झील के निरन्तर बढ़ते जलस्तर के कारण उक्त बालक का कल कोई सुराग नही मिल पाया था।

आज पुनः एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम व विशेषज्ञ डीप डाइवर्स द्वारा रात खुलते ही सर्च ऑपरेशन आरम्भ कर दिया गया और सम्भावित सभी स्थानों में गहन सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ के डीप डाइवर आरक्षी प्रदीप नेगी द्वारा झील की गहराई में जाकर उक्त बच्चे के शव को बरामद कर बाहर लाया गया और आवश्यक अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम इंचार्ज निरीक्षक कविंद्र सजवाण द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त बच्चा अपने अन्य दोस्तों के साथ झील में नहाने आया था। नहाते समय अचानक ही वह तेज़ बहाव की चपेट में आकर बहने लगा और कुछ देर बाद नज़रों से ओझल हो गया।

इसकी सूचना तुरन्त ही उसके साथियों द्वारा पुलिस को दी गई थी। एसडीआरएफ की टीम कल से ही बच्चे की तलाश में झील में सर्चिंग कर रही थी परन्तु लगातार हो रही बारिश के कारण टिहरी झील का जल स्तर बहुत बढ़ गया है। ऐसे में सर्चिंग में काफी कठिनाई आ रही थी। परन्तु आज हमारे दिप डाइवर्स द्वारा अत्यंत जोखिम लेते हुए बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...