Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के लक्सर, खानपुर, मंगलौर में बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के लक्सर, खानपुर, मंगलौर में बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण

इस अवसर पर किसानों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के समक्ष अतिवृष्टि से हुए नुकसान से संबंध में अपनी समस्या को रखा। किसानों द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि भारी बारिश के साथ औद्योगिक क्षेत्र का रसायनिक जल भी खेतों में जाने से भी फसलों को नुकसान हुआ है, इसकी सैंपलिंग की जाए।

इस दौरान उन्होंने आपदा से पीड़ित लोगो को आश्वासन दिया कि धामी सरकार उनके साथ है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, किसानों की समस्या जानने के लिए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का जायजा लिया जा रहा है, जिससे किसानों की हर सम्भव मदद की जाए।

उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के तीन महीने के बिजली के बिल स्थगित कर दिए हैं, कृषि ऋण पर भी बैंकों की रिकवरी पर तीन माह के लिए रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित किया जा रहा है और सरकार के जो मानक हैं उनके अनुरूप मदद की जा रही है।

मंत्री गणेश जोशी ने कुछ गांव जो अति जलभराव के कारण सर्वेक्षण से छूट गए है, उसके लिए कहा सचिव कृषि को भी हरिद्वार जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसान हमारे अन्नदाता हैं उनकी हर समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

कृषि मंत्री ने कहा किसानों द्वारा जो कृषि ऋण है उसका ब्याज माफ करने की मांग की गई है, उसका समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा जो केंद्र सरकार के मुआवजे के मानक है वह बहुत कम हैं, जो भी हमारे किसान भाइयों को नुकसान हुआ है उसकी भरपाई ना के बराबर होगी। इस संबंध में भी वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर आपदा राहत कोष से किसान भाइयों की मदद करने का प्रयास करेंगे। ताकि किसानों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा हरिद्वार जनपद के आपदा प्रभावित में कुछ जगह पर यह देखा गया कि सिडकुल का केमिकल से जो पानी आया है उससे कृषि को बहुत ज्यादा क्षति हुई है गन्ने की फसल खराब हो गई हैं। इस सब की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। मंत्री ने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार ऐसी कठिन स्थिति में अपने किसान भाइयों के साथ खड़ी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...