Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी की बेटी प्रियंका डंगवाल ने आईआईटी टॉप कर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ के हाथों मिला गोल्ड मेडल
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

टिहरी की बेटी प्रियंका डंगवाल ने आईआईटी टॉप कर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ के हाथों मिला गोल्ड मेडल

उत्तराखंड की बेटी प्रियंका डंगवाल ने गोल्ड मेडल के साथ केरल आईआईटी टॉप किया है यह सम्मान उन्हें मिसाईल मैन व इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने प्रदान किया।

प्रियंका डंगवाल टिहरी के सिराई गांव की रहने वाली है, उनका परिवार इस समय देहरादून में रह रहा है, प्रियंका ने केरल आईआईटी से बीटेक इलेक्ट्रिकल में टॉप करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है, प्रियंका अब मद्रास आईआईटी में इलेक्ट्रिकल से एमटेक कर रही हैं। प्रियंका डंगवाल की इस उपलब्धि से पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है, इसके लिए प्रियंका और उसके परिजनों को बधाई मिल रही है।

प्रियंका बचपन से ही बड़ी मेधावी छात्रा रही है उसके मन में कुछ करने की ललक थी। प्रियंका को 10वीं में 98.5 और 12 वीं में 98 प्रतिशत अंको के साथ दून ब्लासम स्कूल से उत्तराखंड में टॉप किया। अब उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्टित संस्थान आईआईटी से टॉप कर बेटियों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

उन्होंने देश की बेटियों को भी सम्मान के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया, उन्होंने कहा कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है बस जरूरत खुद के विजिन को क्लियर कर उस रास्ते पर सही से आगे बढ़ने की है, प्रियंका का कहना है उसे अपने माता पिता का सहयोग भी मिला है जिसकी बदौलत आज वो इस मुकाम तक पहुंच सकी।

प्रियंका के माता-पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं पिता रमेश डंगवाल का कहना है आज उनकी बेटी ने उनका मान बढ़ाया है, उन्होंने कहा बेटियां आज हर फील्ड में आगे हैं और सबको अपनी बेटियों को खुलकर स्पोर्ट करना चाहिए ताकि वो भी खुलकर जियें और अपने अरमान पूरा कर सके।

आईआईटी टॉप करने के बाद उसके पास देश विदेश की बड़ी कंपनियों से जॉब के आफर भी आ रहे हैं लेकिन प्रियंका फिलहाल अपना पूरा फोकस एमटेक पर करना चाहती हैं प्रियंका का कहना है कि वो अपना कैरियर उस संस्थान के साथ आगे बढ़ाना चाहती है जहां उसे कुछ नया करने को मिले जिससे समाज और देश के विकास में वह योगदान दे पाए।

साभार – हरीश थपलियाल

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...