[fvplayer id=”10″]
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को आखिरकार टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक स्थित देवल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने केतन लाल के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। परिवार से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि केतन लाल को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
READ MOREउत्तराखंड के पहाड़ों से रोजगार की तलाश में होने वाला पलायन लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। लेकिन अब कुछ युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार और दृढ़ संकल्प से इस सोच को बदल रहे हैं। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र के कली गांव निवासी रमेश भद्री ने विज्ञान को स्वरोजगार से जोड़ते हुए एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो न केवल स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, बल्कि रिवर्स माइग्रेशन की नई संभावनाओं को भी मजबूत कर रही है। आज रमेश देश के जाने-माने शौकिया खगोलविद (एमेच्योर एस्ट्रोनॉमर), एस्ट्रोफोटोग्राफर और एस्ट्रो टूरिज्म उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
READ MOREउत्तराखंड में चारधाम यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। राज्य सरकार गंगोत्री और केदारनाथ धाम को सीधे जोड़ने के लिए लगभग 100 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस परियोजना के साकार होने पर दोनों प्रमुख धामों के बीच की दूरी करीब 150 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा और पर्यटन के नए अवसर भी विकसित होंगे।
READ MOREटिहरी जनपद के ग्राम सौड़ उप्पू में गुलदार के बढ़ते आतंक ने ग्रामीणों की चिंता और भय को बढ़ा दिया है। सोमवार रात गुलदार ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर एक सात वर्षीय बच्ची और एक महिला को घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग पर पहले से दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
READ MOREटिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल विनोद शर्मा को तत्काल एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग, स्थानीय प्रशासन और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
READ MOREटिहरी बांध झील के निकट स्थित रामगांव और बौर गांव की पंचायती एवं सरकारी भूमि की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की ओर से प्रदेश के युवाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सफलतापूर्वक पूरी हुई। टिहरी झील में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से आयोजित 15 दिवसीय विशेष जल क्रीड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से चयनित 20 युवाओं ने प्रतिभाग कर जल क्रीड़ा से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
READ MORE
प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज को जिला मुख्यालय नई टिहरी से हटाकर गजा क्षेत्र के फिपल्टी में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के विरोध में शुक्रवार को नई टिहरी में व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। मेडिकल कॉलेज के स्थान परिवर्तन की आशंका को लेकर स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से विशाल जनाक्रोश रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान नई टिहरी, बौराड़ी और बीपुरम के बाजार पूरी तरह बंद रहे और पूरे क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।
READ MORE