तूफान में टूटी टिहरी झील की फ्लोटिंग हट्स, सरकार ने लगाया तत्काल प्रतिबंध

तूफान में टूटी टिहरी झील की फ्लोटिंग हट्स, सरकार ने लगाया तत्काल प्रतिबंध

टिहरी झील के डोबरा-चांठी क्षेत्र स्थित सिरांई में शनिवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। खराब मौसम के चलते झील में स्थापित करीब 20 फ्लोटिंग हट्स के एक्सल ज्वाइंट निकल गए, जिससे ये हट्स दो हिस्सों में बंट गईं। हादसे के समय इनमें ठहरे 30 पर्यटक और सात कर्मचारी गंभीर खतरे में फंस गए।

जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं और लहरों के दबाव के कारण फ्लोटिंग हट्स का संतुलन बिगड़ गया। 20 में से 13 हट एक दिशा में और सात दूसरी दिशा में बहने लगीं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पर्यटकों में हड़कंप मच गया और स्थिति बेहद भयावह हो गई। कई लोग रात के अंधेरे में झील के बीच फंसे रहे, जिससे उनकी जान पर बन आई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी 30 पर्यटकों और सातों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने फ्लोटिंग हट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर रोक लगा दी है। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश देते हुए टिहरी की जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही पर्यटन विभाग को झीलों में संचालित पर्यटन गतिविधियों के लिए सख्त और सुरक्षित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल ने इस पूरे मामले की जांच के लिए टिहरी एसडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस समिति को चार दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट आने तक फ्लोटिंग हट्स का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
यह घटना न केवल पर्यटन व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करती है, बल्कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त नियमों और निगरानी की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this