Home उत्तराखंड न्यूज़ पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लोक भवन से विदा हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह, जीवन पर आधारित पुस्तक ‘अनथक युयुत्सा’ का विमोचन
उत्तराखंड न्यूज़

पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लोक भवन से विदा हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह, जीवन पर आधारित पुस्तक ‘अनथक युयुत्सा’ का विमोचन

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद आज लोक भवन, देहरादून से विदाई ली। इस अवसर पर प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। लोक भवन में आयोजित विदाई कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्यपाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ बिताए समय और अनुभवों को याद किया। सभी ने उनके आगामी जीवन के लिए सुख, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन परिवार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिताए गए पांच वर्ष उनके जीवन का विशेष और यादगार समय रहे हैं। इस दौरान उन्हें प्रदेश की जनता के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करने और जनसेवा के विभिन्न अवसरों पर कार्य करने का अनुभव मिला। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग, समर्पण और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन संभव होता है।

अपने कार्यकाल के दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संवाद स्थापित किया और उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक तथा भौगोलिक विशेषताओं को करीब से समझा। उन्होंने प्रदेश में बिताए समय को अपने जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल बताया। विदाई के अवसर पर लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके मार्गदर्शन तथा कार्यशैली को भी स्मरण किया।

इससे पहले आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्यपाल ने अपने जीवन पर आधारित पुस्तक ‘अनथक युयुत्सा’ का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक प्रोफेसर अधीर कुमार हैं। पुस्तक में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की पंजाब के एक गांव से भारतीय सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने और फिर उत्तराखंड के राज्यपाल पद तक पहुंचने की प्रेरक यात्रा को प्रस्तुत किया गया है।

‘अनथक युयुत्सा’ में उनके सैन्य जीवन के अनुभवों, विभिन्न चुनौतियों और संघर्षों के साथ-साथ राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प तथा साहस को रेखांकित किया गया है। पुस्तक के माध्यम से पाठकों को उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों और जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान सामने आई परिस्थितियों को जानने का अवसर मिलेगा। यह जीवन यात्रा संघर्ष, अनुशासन और निरंतर प्रयासों की प्रेरणा प्रस्तुत करती है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी और पुस्तक के लेखक प्रोफेसर अधीर कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी तथा लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...

उत्तराखंड में आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत के लिए 30 करोड़ रुपये जारी, मार्च 2027 तक पूरा होगा काम

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के...