एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी को मिला ‘जनभूषण सम्मान’

एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी को मिला ‘जनभूषण सम्मान’

एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी का देश की सर्वोच्च रक्षा सेवा में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उनका समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवाएं क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर की पट्टी रैका के पडिया गांव निवासी एवं भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी को कस्तूरबा गांधी दिवस के अवसर पर प्रतापनगर नागरिक सम्मान मंच द्वारा ‘जनभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देशहित में दी गई उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। लंबगांव स्थित रैका में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी को इससे पूर्व भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी ने 15 दिसंबर 1990 को भारतीय वायु सेना में कमीशन प्राप्त कर अपने सैन्य करियर की शुरुआत की थी। अपने दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल में उन्होंने वायु सेना मुख्यालय में संयुक्त निदेशक (लॉजिस्टिक्स), प्रमुख इकाइयों के कमांडिंग ऑफिसर, महानिदेशक (वायु संचालन) के स्टाफ ऑफिसर तथा दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान में एयर ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

1 फरवरी 2022 को उन्हें एयर कोमोडोर पद पर पदोन्नत किया गया। सेवानिवृत्ति से पूर्व वे भारतीय वायु सेना में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्रोक्योरमेंट) के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे। वायु सेना प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी उन्हें विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया जा चुका है।

उनकी उपलब्धियां न केवल प्रतापनगर बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी का देश की सर्वोच्च रक्षा सेवा में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उनका समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवाएं क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। क्षेत्रवासियों में सम्मान समारोह को लेकर विशेष उत्साह दिखा। सभी ने इसे प्रतापनगर के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this