Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी झील में चार दिवसीय ‘टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप‘ का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

टिहरी झील में चार दिवसीय ‘टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप‘ का आयोजन

चार दिवसीय ‘टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप‘ का टिहरी बांध झील आईटीबीपी कैंपस कोटी कॉलोनी टिहरी गढ़वाल में शानदार आगाज हो चुका है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ओपन नेशनल कैनोइंग स्प्रिंट सीनियर पुरूष और महिला चैम्पियनशिप और क्वालीफायर, टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देश के विभिन्न प्रांतों से आये खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा-2023 के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोटी कालोनी में अत्याधुनिक तकनीक से लेस वाटर स्पोर्टस एडवेंचर ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है, इसके साथ ही टीएचडीसी द्वारा कोटेश्वर बांध में अर्न्तराष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह राफि्ंटग में जनपद की एक पहचान है, उससे कई अधिक पहचान कैनोइंग और क्याकिंग में टिहरी का नाम होगा जो कि गर्व का विषय होगा। पर्यटन सबसे बड़े क्षेत्र के रूप में उभर कर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों के लिए कई विकल्प खुले हैं, खिलाड़ियों की प्रतिभा को उभारने हेतु मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत उदीयमान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है, इसके साथ ही उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को नौकरी भी दी जा रही है।

विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी में जलक्रीड़ा एवं साहसिक खेलों के लिए वातावरण तैयार किया जाए, जिससे यहां के खिलाड़ी देश-विदेश में जाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सके। इससे पूर्व अधिशासी निदेशक टीएचडीसी टिहरी एल.पी. जोशी द्वारा टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप में 14 सितम्बर से 17 सितंबर, 2023 तक ओपन नेशनल कैनोइंग स्प्रिंट सीनियर पुरूष और महिला चौम्पियनशिप और क्वालीफायर स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। इन स्पर्धाओं में देश के 22 प्रांतों से 450 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से क्वालीफाई करने वाले प्रतिभागी 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा-2023 में प्रतिभाग करेंगे।

यह प्रतियोगिता टी.एच.डी.सी टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ, खेल विभाग उत्तराखंड, आईटीबीपी एवं उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...