Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी उत्तराखंड के टिहरी जिले में तीन जगहों पर बादल फटा, फसलों और सड़कों को नुकसान
टिहरीउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के टिहरी जिले में तीन जगहों पर बादल फटा, फसलों और सड़कों को नुकसान

टिहरी में दो दिन पहले भी बादल फटा था
टिहरी में दो दिन पहले भी बादल फटा था

चमोली के बाद अब उत्तराखंड के टिहरी जिले में प्राकृतिक आपदा आई है। नई टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक के ढुंगमंदार पट्टी के पिपोला गांव में तीन जगहों पर बादल फटने से नुकसान हुआ है। फसलें बर्बाद हो गईं और कई रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। गुरुवार रात में अनगढ़ नामे तोक, डांग नामे तोक और कैलानामे तोक में भारी बारिश के बाद बादल फट गया। इससे गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। क्षेत्र में दो पैदल पुलिस और संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि एक मिनी ट्रक पिपोला के पास मलबे की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि ड्राइवर और दो अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

जरा देखिए पहाड़ के इन सपूतों को, कोरोना से जंग में इन जांबाज योद्धाओं को सलाम करेंगे आप

इससे कुछ दिन पहले ही चमोली जिले में बादल फटा था और कई मकान, दुकान और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। तीन लोग भी फंस गए थे जिन्हें बचाव टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला था।

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं अक्सर आती रहती हैं। दो महीने पहले चमोली में ग्लेशियर फटने से आई आपदा में सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए थे और करीब 200 लोगों की जान चली गई थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles