उत्तराखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक तरफ नए मरीज बढ़ रहे हैं तो लोग ठीक भी हो रहे हैं। हर एक जान कीमती है पर अपने राज्य में भी लोगों की जानें जा रही हैं। ऐसे में अगर आपको कोरोना हुआ है और आप ठीक हो गए हैं तो आप दूसरों की बड़ी मदद कर सकते हैं।
उत्तराखंड में 7 हजार से ज्यादा केस रोजाना आ रहे हैं। कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराने के साथ ही उत्तराखंड पुलिस का दूसरा चेहरा भी सामने आया है। पुलिस के जवान लोगों की मदद के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। किसी को मुसीबत के समय अस्पताल पहुंचा रहे हैं, किसी को एक फोन कॉल पर ऑक्सीजन सिलेंडर घर पहुंचा रहे तो दुख की घड़ी में चार लोग आने से डर रहे तो पुलिसवाले कंधा देने भी पहुंच रहे हैं।
आज पूरा उत्तराखंड उन्हें सलाम कर रहा है। अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में पुलिसवाले संक्रमित भी हुए हैं पर अपने देश के लोगों की जान बचाने के लिए वे ठीक होने के बाद प्लाज्मा डोनेट करने के लिए भी आगे आ रहे हैं।
जहां अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए 162 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। आज उन्होंने दूसरे लोगों का जीवन बचाने के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट करने की पहल की है। हमारे रियल हीरो इन कोरोना योद्धाओं को शत-शत सलाम।@haridwarpolice@Ashokkumarips@uttarakhandcops pic.twitter.com/pate3O4L1C
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 5, 2021
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 162 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। आज उन्होंने दूसरे लोगों का जीवन बचाने के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट करने की पहल की है। हमारे रियल हीरो इन कोरोना योद्धाओं को शत-शत सलाम।
बुधवार को नैनीताल में नियुक्त SI दीपक बिष्ट, SI मोहम्मद यूनुस, SI कमल कोरंगा और देहरादून में कांस्टेबल हिमांशु जोशी ने कोरोना संक्रमितों के लिए प्लाज्मा दान कर कोरोना संक्रमितो को जीवन दान देने में अहम भूमिका निभाई।


1 Comment