Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली सिहरन सी उठी सीने में… टिहरी में तैनात SI सुभाष के शब्दों में फूटा चमोली आपदा का दर्द
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़टिहरी

सिहरन सी उठी सीने में… टिहरी में तैनात SI सुभाष के शब्दों में फूटा चमोली आपदा का दर्द

उत्तराखंड के चमोली जिले में 7 फरवरी को आई आपदा सैकड़ों परिवारों को असहनीय दर्द दे गई। 200 से ज्यादा लोग या तो मारे गए या लापता हो गए। जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इस दर्द को बयां करते हुए टिहरी गढ़वाल में तैनात उत्तराखंड पुलिस के एसआई सुभाष भट्ट ने कुछ लाइनें लिखी हैं।

उन्होंने चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में खाकी के सेवाभाव को अपनी कविता ‘आपदा में खाकी’ के माध्यम से दर्शाया है। उनके शब्दों में आपदा का दर्द साफ झलकता है।

इस बीच चमोली पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि अब तक कुल 70 शव और 29 मानव अंग अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए हैं। इनमें से 40 शवों और एक मानव अंग की शिनाख्त हो चुकी है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles