Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड का एक और सपूत देश के लिए शहीद, पुंछ में सूबेदार अजय रौतेला ने दिया सर्वोच्च बलिदान
उत्तराखंड न्यूज़टिहरी

उत्तराखंड का एक और सपूत देश के लिए शहीद, पुंछ में सूबेदार अजय रौतेला ने दिया सर्वोच्च बलिदान

उत्तराखंड का एक और सपूत देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। टिहरी के नरेंद्र नगर ब्लॉक के रामपुर खाड़ी ग्राम निवासी सूबेदार अजय रौतेला ने पुंछ-राजौरी में हुई आतंकी मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। वर्तमान में सूबेदार अजय रौतेला का परिवार देहरादून के क्लेमनटाउन में रहता है। जम्मू के पुंछ में आतंकी मुठभेड़ अभी चल रही है। शहीद सूबेदार रौतेला का पार्थिव शरीर नहीं निकाला जा सका है। शहीद के परिवार में तीन बेटे और पत्नी हैं।

बीते रोज जम्मू के पूंछ जिले के नाढ़खास में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में 17 गढ़वाल राइफल के दो जवान टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए थे। शनिवार को दोनों श‍हीदों का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया गया है। जहां सैन्‍य सम्‍मान के साथ पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पर भेजा गया।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles