Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जम्मू-कश्मीर के आतंकी मुठभेड़ में घायल हुए उत्तराखंड के दो जवान शहीद
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

जम्मू-कश्मीर के आतंकी मुठभेड़ में घायल हुए उत्तराखंड के दो जवान शहीद

उत्तराखंड के दो जवान जो कि कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई आतंकी मुठभेड़ में घायल हो गये थे वह आज शहीद हो गए हैं। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी की उम्र 26 साल और चमोली जिले के रहने वाले रायफलमैन योगंबर सिंह की उम्र 27 साल थी।

राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह ने अदम्य साहस और देश भक्ति का परिचय दिया और वह देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये। राष्ट्र उनके इस सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा।

इससे पहले सूरनकोट तहसील के चमरेड़ जंगल में आतंकियों की ओर से घात लगा कर किए गए हमले में सेना का एक जेसीओ और चार जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद पिछले 60 घंटे से सुरक्षाबल चमरेड़ से लेकर देहरागली में आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...