Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने टिहरी में 95 करोड़ 46 लाख रूपये की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया
उत्तराखंड न्यूज़टिहरी

सीएम धामी ने टिहरी में 95 करोड़ 46 लाख रूपये की योजनाओें का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर हाई कोर्ट में हमने मजबूत पैरवी की, जिसका परिणाम यह रहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हुई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमारी सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

आज टिहरी गढ़वाल की तहसील कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्रान्तर्गत किलकिलेश्वर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 95 करोड़ 46 लाख रूपये की योजनाओें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें रूपये 52 करोड़ 3 लाख की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं रूपये 43 करोड़ 44 लाख लागत की चार योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

लोकार्पित योजनाएं

मुख्यमंत्री ने अकरी बारजूला ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, सीएचसी हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट व 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान चौरास का लोकार्पण किया।

शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने मढ़ी चौरास जाखणी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना, अलकनंदा नदी पर सुपाणा में 130 मीटर स्पान के सेतु का निर्माण, 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान पट्टी अकरी-बारजूला व नगर पंचायत कीर्तिनगर में आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण योजना का शिलान्यास किया।

जनसमस्याओ का समाधान सरकार की प्राथमिकता

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार युवा, महिला, बच्चों व बुजुर्गां सभी के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो सपने देखें है हमारी सरकार उन सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र की समस्याओं के भी समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मैंने नौजवानों की समस्याओं को देखा तथा निर्णय लिया कि हमारे द्वारा सभी रिक्त पड़े 24 हजार सरकारी पदों को भरा जायेगा और अभी तक 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे द्वारा उपनल कर्मचारियों व आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके मानदेय में वृद्धि की गयी।

हमारे द्वारा चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर भी हाई कोर्ट में मजबूत पैरवी की गयी, जिसका परिणाम यह रहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हुई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमारी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। हमारे द्वारा रूपये 5 लाख तक निःशुल्क उपचार देने वाली अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अन्तर्गत 460 करोड़ रूपये अभी तक खर्च किये गये हैं। जिससे साढ़े तीन लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि हम प्रदेश को आपके बल पर आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार तभी बलवती होगी जब आपका समर्थन मिलेगा।

घोषणाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने घंटाकर्ण देवता लोस्तु को सातवां धाम घोषित करने, किलकिलेश्वर मन्दिर चौरास का सौन्दर्यीकरण करने, हिंडोलाखाल ब्लॉक भवन के निर्माण, चौरास पुल से जाखणी-नैथाणा-रानीहाट-कीर्तिनगर तक आस्थापथ का निर्माण, जखलेश्वर महादेव जखंड का सौन्दर्यीकरण करने, कीर्तिनगर तहसील तहसील कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आवास बनाये जाने, राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर विशेष मरम्मत व चहार दीवारी के निर्माण, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर का जीर्णोद्धार, सैन्द्री-सुपाणा मोटर मार्ग का निर्माण, नैथाणा-बिन्दीगेरा-गुठांई-नैनीसैंण मोटर मार्ग का निर्माण, थापली मढी कॉलोनी में पीसी सड़क का नवीनीकरण, न्यूनीसैंण में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस जीर्णोद्धार, देवप्रयाग विधानसभा के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर विद्यालयों व सड़कों का नाम रखे जाने की घोषणा की।

रा.इ.का. किलकिलेश्वर में आयोजित समारोह में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विनोद रतूड़ी, अब्बल सिंह बिष्ट, केदार सिंह बिष्ट, सीडीओ नमामि बंसल, डीडीओ सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...