Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री ने घनसाली के चमियाला में किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
उत्तराखंड न्यूज़टिहरी

मुख्यमंत्री ने घनसाली के चमियाला में किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा घनसाली के अंतर्गत अमन रेजीडेंसी लॉज प्रांगण चमियाला में विभिन्न विकास की योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 3 करोड़ 38 लाख लागत की कुल 7 योजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।

लोकार्पण में ग्रामीण निर्माण विभाग की 6 जबकि लघु सिंचाई विभाग की एक योजना शामिल है। शिलान्यास में लोक निर्माण विभाग की 15, ग्रामीण निर्माण विभाग की 4 जबकि जल संस्थान व जल निगम की एक-एक योजना शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य जब 25वां स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणी एवं आदर्श राज्य होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं शदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। सरकार इसके लिए कृतसंकल्प है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रही है। जिसके तहत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल का रोड मैप तैयार करने को कहा गया हैं। उन्होंने कहा लोगों की राय एवं संवाद, विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा पलायन रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है, उन्होंने कहा इसके आधार पर विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने कहा 25 साल का होने पर उत्तराखंड, हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए विकल्पों रहित संकल्प के मंत्र के साथ हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणा की जा रही हैं, उन सभी का समय पर शासनादेश भी किया जा रहा है। हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है। उन्होंने कहा हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पी.आर.डी. जवानों, उपनल कर्मियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी हमारी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे चैबीस हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनभावनाओ के दृष्टिगत घनसाली क्षेत्र को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के लिए इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए लक्ष्य तक पहुंचाने की बात कही साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए की गई 42 मांगो को प्रस्ताव में शामिल किए जाने की बात कही।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...