Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जी-20 प्रतिनिधियों का आह्वान, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को साथ आने की जरूरत
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

जी-20 प्रतिनिधियों का आह्वान, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को साथ आने की जरूरत

पहले दिन वेस्टिन होटल में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक आयोजित की गई जिसमें करप्शन फ्री वर्ल्ड पर चर्चा की गई। पहले दिन “भ्रष्टाचार विरोधी रणनीतियों के साथ लैंगिक संवेदनशीलता के तालमेल पर जी-20 के दृष्टिकोण“ की तलाश पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जी-20 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के उच्च स्तरीय मुख्य वक्ता व सरकारी विशेषज्ञों ने हिस्सा जी-20 लिया।

इस अवसर पर जी-20 के सह-अध्यक्ष इटली के जियोवन्नी टार्टाग्लिया पोलसिनी ने बैठक के उद्घाटन सत्र में अपना भाषण दिया। जियोवन्नी ने कहा कि सिविल सोसाइटी और निजी क्षेत्र सहित सभी हितधारकों को एक साथ आना चाहिए और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए साथ-साथ काम करना चाहिए। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक सहयोग की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जी-20 इंडिया के प्रयासों की सराहना की और सार्वजनिक क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार की परिभाषा उसके द्वारा अंतिम व्यक्ति तथा महिलाओं के लिए कल्याण के कार्यों से निर्धारित होती है, मीनाक्षी लेखी ने भारत सरकार द्वारा जनधन खाते, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, डीबीटी जैसी योजनाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की चर्चा की। भ्रष्टाचार से सबसे अधिक महिलाएं ही प्रभावित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को निशुल्क सार्वजनिक सेवाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय सहयोग तथा बच्चों की देखभाल हेतु सुविधाएं मिलनी चाहिए।

इन तीन दिनों में जी-20 के विदेशी प्रतिनिधियों के लिए उत्तराखंड की संस्कृति प्रदर्शित करने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। तीन दिवसीय बैठक के दौरान सदस्य देशों के प्रतिनिधि पहाड़ों का ग्रामीण पर्यावरण देखने के साथ-साथ नरेंद्र नगर के आदर्श आवनी गांव का भ्रमण करेंगे। ऋषिकेश से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित आवनी गांव में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किया गया है। इस गांव को उत्तराखंड की पारंपरिक शैली में आदर्श गांव के रूप में विकसित किया गया है।

बैठक से एक दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, राज्य मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय तथा कार्मिक और लोक शिकायत राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऋषिकेश में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहिष्णुता सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक अपराधियों के खिलाफ भारत के संकल्प को दोहराएगी। उत्तराखंड से पहले जी-20 देशों के भ्रष्टाचार रोधी कार्य समूह की पहली बैठक गुरुग्राम में मार्च में आयोजित हुई थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...