Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी झील में राष्ट्रीय खेल कैनो स्प्रिंट चौंपियनशिप 2024 की शुरूआत, देश के विभिन्न राज्यों से 22 टीमों कर रही हैं प्रतिभाग
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

टिहरी झील में राष्ट्रीय खेल कैनो स्प्रिंट चौंपियनशिप 2024 की शुरूआत, देश के विभिन्न राज्यों से 22 टीमों कर रही हैं प्रतिभाग

टिहरी बांध जलाशय आईटीबीपी कैंपस कोटी कॉलोनी टिहरी गढ़वाल में 35वीं सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय खेल कैनो स्प्रिंट चौंपियनशिप 2024 के तहत चार दिवसीय तीसरे टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप का शानदार आगाज हो चुका है। क्वालीफायर टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सहित अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया।

टी.एच.डी.सी टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ, खेल विभाग उत्तराखंड, आईटीबीपी एवं उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 35वीं सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय खेल कैनो स्प्रिंट चौंपियनशिप 2024 के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों द्वारा 38वां क्वालीफायर राष्ट्रीय खेल 2024 में प्रतिभाग किया जायेगा।

प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न राज्यों से टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप में प्रतिभाग करने पहुंचे खिलाड़ियों से परिचय करते हुए विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही राष्ट्रीय खेल कैनो स्प्रिंट चौंपियनशिप के तहत आयोजित 1000 मीटर रेस कैनोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को बधाई देते हुए 28 जनवरी 2025 को उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने खेल प्रतिभाओं को उभारने-निखारने एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने का काम किया है। उत्तराखंड को देवभूमि के बाद आप खेलभूमि के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते चुनौतियां काफी है, लेकिन चुनौतियों का सामना करने के बाद ही सफलता मिलती है।

इससे पूर्व निदेशक कार्मिक टीएचडीसी शैलेंद्र सिंह ने टिहरी बांध जलाशय में आयोजित की जा रही विभिन्न जल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिशासी निदेशक टीएचडीसी एलपी जोशी ने बताया कि 35वीं सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय खेल कैनो स्प्रिंट चौंपियनशिप 2024 के तहत आयोजित टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप में आज से 13 दिसम्बर, 2024 तक क्वालीफायर स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। इन स्पर्धाओं में देश के 22 प्रांतों से 514 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से क्वालीफाई करने वाले प्रतिभागी 38वां क्वालीफायर राष्ट्रीय खेल 2024 में प्रतिभाग करेंगें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...