Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी गंगोत्री सीट पर लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने तेज की दावेदारी, दिल्ली से देहरादून तक बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात
उत्तरकाशी

गंगोत्री सीट पर लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने तेज की दावेदारी, दिल्ली से देहरादून तक बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। खासकर गंगोत्री विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में बीजेपी नेता एवं पेशे से पत्रकार रहे लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगोत्री विधानसभा से अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों का सिलसिला तेज कर दिया है। वह लगातार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी बात रख रहे हैं और क्षेत्र के विकास को लेकर अपना विजन प्रस्तुत कर रहे हैं।

 

लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने पिछले सप्ताह दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर गंगोत्री विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी सहित पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात की। इन बैठकों के माध्यम से उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में गंगोत्री सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर अपनी राजनीतिक मंशा और तैयारियों से नेतृत्व को अवगत कराया।

दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने 5 नवंबर को देहरादून पहुंचकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी विधिवत रूप से प्रस्तुत करते हुए अपना आवेदन और जीवनवृत्त सौंपा। बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों, अब तक किए गए सामाजिक एवं विकास कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा रखा।

इससे पहले 4 नवंबर को लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के वरिष्ठ एवं कद्दावर बीजेपी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात को भी उन्होंने अपनी आगामी राजनीतिक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।

अपनी दावेदारी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती देने के लिए बिष्ट ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज तथा उत्तरकाशी जिले के प्रभारी नवीन ठाकुर से भी मुलाकात की। इन सभी नेताओं को उन्होंने अपना आवेदन और जीवनवृत्त सौंपने के साथ गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगोत्री विधानसभा के समुचित विकास को लेकर अपना रोडमैप भी पार्टी नेताओं के सामने प्रस्तुत किया। उनका कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान, स्थानीय लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना और विकास कार्यों को नई गति देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात के बाद बिष्ट ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव और गंगोत्री क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने संकल्प, अब तक किए गए सामाजिक कार्यों और भविष्य की विकास योजनाओं के आधार पर पार्टी नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में फरवरी 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के भीतर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ रही है। गंगोत्री विधानसभा सीट पर लोकेंद्र सिंह बिष्ट की लगातार हो रही मुलाकातों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के सामने प्रस्तुत की जा रही दावेदारी ने क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आगामी चुनाव में गंगोत्री सीट को लेकर क्या निर्णय लेता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

केदारताल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिले दो और शव, अब तक चार ट्रेकरों की मौत की पुष्टि, चार की तलाश जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर हुए हिमस्खलन हादसे में...

केदारताल ट्रेक हादसा: रेस्क्यू टीम को मिले दो पर्वतारोहियों के शव, छह अब भी लापता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर हुए हिमस्खलन के बाद...

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश तेज, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग, बर्फबारी बनी चुनौती

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रैक पर लापता हुए ट्रैकर्स की...

मुखबा गांव की बेटी श्रुति सेमवाल को मिला ‘Young Woman Scientist Award’, उत्तरकाशी का बढ़ाया मान

उत्तरकाशी जनपद के मुखबा गांव की बेटी श्रुति सेमवाल ने अपनी वैज्ञानिक...