[fvplayer id=”10″]
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के संरक्षण और स्वच्छता को समर्पित एक वृहद गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। गंगा विचार मंच नमामि गंगे उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में प्रशासन, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तरकाशी स्थित मां गंगा के पावन तट केदारघाट में किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया और गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया।
READ MOREविश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता हुई नैनीताल जिले के रामनगर निवासी युवती की तलाश चौथे दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके साथ ट्रैकिंग पर आए दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए सेना और आईटीबीपी के जवानों को भी खोजबीन में शामिल किया गया है।
READ MOREचारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ ही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगोरी बैली ब्रिज की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आने लगी हैं। पुल की स्टील प्लेटों के नेट-बोल्ट ढीले पड़ने के कारण उसमें कंपन और तेज आवाजें आने लगी हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में भय का माहौल है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं और सैकड़ों वाहनों की आवाजाही झेल रहा यह पुल अब सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है।
READ MOREपर्वतीय क्षेत्रों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। उत्तरकाशी जिले के नौगांव और टिहरी जिले के थत्यूड़ में सोमवार को स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग उठाई।
READ MOREश्रद्धालुओं से नदी किनारे न जाने की अपील, सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई। चारधाम यात्रा के बीच गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। नदी के तेज बहाव और बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
READ MOREऐसी मान्यता है कि मां गंगा जी लगभग 32 दिनों तक शिव जी की जटाओं में विचरण करती रहीं, बहती रही, घूमती रही है और फिर, ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान शिव ने अपनी एक जटा खोली और गंगा मां धरती पर अवतरित हुईं।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। मोरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुदूर फतेपर्वत क्षेत्र के प्रसिद्ध चांगसील बुग्याल में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से भारी तबाही मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रभावित पशुपालक परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
READ MORE
उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। टनल के भीतर निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से शॉटक्रीट (स्लैब) का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य श्रमिकों में भारी आक्रोश फैल गया। श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए काम बंद कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की मांग की।
READ MORE