[fvplayer id=”10″]
सिद्ध पीठ माँ रेणुका जी गढ़ पर्वत, बरसाली में विराजमान हैं। माँ रेणुका जी की पूजा-अर्चना हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखण्ड से लेकर रंवाई के सारनौल तथा समूचे उत्तरकाशी जिले में की जाती है। लगभग 108 गाँवों की वे आराध्य कुलदेवी हैं।
READ MOREसरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पांडुलिपियों का स्वामित्व उनके मूल संरक्षकों के पास ही रहेगा। सरकार केवल इनके संरक्षण और डिजिटलीकरण में सहयोग प्रदान करेगी, जिससे निजी संग्रहकर्ताओं और संस्थाओं का विश्वास भी बना रहे।
READ MOREउत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पवित्र गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके साथ ही देशभर में आस्था का एक विशाल पर्व शुरू हो गया है। कपाट खुलने के पहले दिन ही हजारों श्रद्धालु इन धामों में दर्शन के लिए पहुंचे और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
READ MOREगंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया।
READ MOREकेदारघाट में एक ही जगह पवित्र स्नानघाट व बगल में मोक्षघाट भी है, यहां पर इंसान इतनी जल्दी में रहता है कि अपने ही प्रियजनों के शव को आधा अधूरा जलाकर उसके अवशेषों को पवित्र गंगा माँ के प्रवाह में धकेल देता है… और निकल पड़ता है घर की ओर मातम मनाने।
READ MOREचारधाम यात्रा में शामिल यमुनोत्री धाम का यह कदम ‘अतिथि देवो भवः’ की भारतीय परंपरा को आधुनिक संदर्भ में पुनर्स्थापित करता है। मंदिर समिति के अनुसार, हर श्रद्धालु यहां विश्वास और भक्ति लेकर आता है, और वही उसकी सबसे बड़ी पहचान है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता हुई नैनीताल जिले के रामनगर निवासी युवती की तलाश चौथे दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके साथ ट्रैकिंग पर आए दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए सेना और आईटीबीपी के जवानों को भी खोजबीन में शामिल किया गया है।
READ MORE
चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ ही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगोरी बैली ब्रिज की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आने लगी हैं। पुल की स्टील प्लेटों के नेट-बोल्ट ढीले पड़ने के कारण उसमें कंपन और तेज आवाजें आने लगी हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में भय का माहौल है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं और सैकड़ों वाहनों की आवाजाही झेल रहा यह पुल अब सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है।
READ MORE