Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी में लगातार हो रही भारी बारिश ने बर्बाद की सेब की फसल
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में लगातार हो रही भारी बारिश ने बर्बाद की सेब की फसल

बारिश और भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर सड़कें धंसी ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का भ्रामण कर उचित मुआवजे देने की मांग की

बारिश और भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर सड़कें धंसी
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का भ्रामण कर उचित मुआवजे देने की मांग की

उत्तरकाशी। पिछले कुछ दिनों से उत्तरकाशी में लगातार रात के समय भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में सड़क टूटने से ग्रामीणों को जिले और तहसील मुख्यालय तक आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से सेब की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।
बारिश के कारण जखोल, पांव और सुनकुड़ी समेत आधे दर्जन से अधिक गांवों में भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर सड़कें धंस गई हैं। जखोल गांव में दर्जनों घरों में मलबा और पानी घुस गया है। इसके साथ ही सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का भ्रामण कर उचित मुआवजे देने की मांग की।
बीती 1 जुलाई से 3 जुलाई तक उत्तरकाशी में लगातार रात को हुई बारिश के कारण पंचगांई पट्टी के मुख्य आवागमन मार्ग जखोल-पांव मोटर मार्ग पर पांव और सुनकुड़ी के पास लगभग 20 मीटर सड़क धंस गई है। इससे ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। वहां ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इससे जखोल, लिवाड़ी, फिताड़ी, धारा समेत आधे दर्जन गांवों के ग्रामीणों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जंगल के रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं पांव के पास सड़क धंसने से एक आवासीय भवन की सुरक्षा दीवार भी गिर गई। इसमें दो मंजिला मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है।
जखोल के ग्रामीण किशन रावत, किशन सिंह, प्रेम सिंह, कुलानंद, सुल्तान कमल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, भगत सिंह, और प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश और भूस्खलन से जखोल गांव के दर्जनों घरों में मलबा और पानी घुस गया है। वहीं सेब के बागानों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव के पास सड़क धंसने से एक मकान खतरे में आ गया है। इसके साथ ही सुनकुड़ी के पास भी 20 मीटर सड़क धंस गई है। जिससे सड़क का मलबा जयचंद सिंह पुत्र किताब सिंह के मकान पर गिरने से मकान के सामने की दीवार भी गिर गई है। वहां दो मंजिला मकान भी खतरे की जद में आ गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद सिंह रावत ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के कारण सुनकुड़ी, पांव और जखोल मोटर मार्ग पर कई जगहों पर मलबा आने और सड़क धंसने से आवाजाही बाधित है। जेसीबी मशीन और पोकलैंड मौके पर भेज दी गई है और आवाजाही सुचारू करने का काम जारी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...