Viral Video: सेना की वर्दी पहन शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका बोलीं- वह यहीं कहीं हैं और सब देख रहे हैं!

पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल लेफ्टिनेंट बन गई हैं। पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है। शादी के 9 महीने बाद ही मेजर ढौंडियाल शहीद हो गए थे, अब पत्नी ने सेना की वर्दी पहनकर पति को श्रद्धांजलि दी है।