Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश Viral Video: सेना की वर्दी पहन शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका बोलीं- वह यहीं कहीं हैं और सब देख रहे हैं!
देश-विदेशदेहरादून

Viral Video: सेना की वर्दी पहन शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका बोलीं- वह यहीं कहीं हैं और सब देख रहे हैं!

पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी नीतिका कौल ने सेना की वर्दी पहन ली है। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से वह पास हुईं और उनके कंधे पर स्टार लगाए गए। पासिंग आउट परेड के बाद एक वीडियो संदेश में नीतिका कौल ने कहा कि वह (पति शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल) हमेशा मेरे आसपास रहेंगे।

पति की शहादत पर नीतिका ने कहा था कि वह विभु की राह पर चलना चाहती हैं और उनके अधूरे सपने को पूरा करना चाहती हैं और ऐसा कर वह उन्हें श्रद्धांजलि देंगी। वह एसएससी परीक्षा और एसएसबी का इंटरव्यू पास करने के बाद पिछले साल से चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही थीं।

आज सेना की वर्दी पहनने के बाद एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यह यात्रा अद्भुत रही है, मेरा सफर अभी शुरू हुआ है, बीते 11 महीनों ने मुझे जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उन सभी को शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया… मेरी सासू मां, मां… मैं आपके बगैर यह नहीं कर पाती।

नीतिका ने कहा कि जिस तरह से आपने (परिवार और शुभचिंतकों ने) मुझ पर भरोसा जताया, उससे मेरा सफर आसान हुआ। मैं सभी से यह कहना चाहती हूं कि कृपया खुद पर यकीन रखें, कोई भी ऐसी ताकत नहीं है जो आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने से रोक सके। भरोसा रखिए, जय हिंद।

यह भी देखें – पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी ने पहनी सेना की वर्दी, पूरा देश कर रहा सलाम

अपने पति को याद करते हुए नीतिका ने कहा कि उनकी भी ऐसी ही जर्नी थी और अब मैं उस पर आगे बढ़ रही हूं। मेरा विश्वास है कि वह हमेशा मेरे जीवन में मेरे आसपास रहेंगे। आज भी वह यहीं कहीं हैं और मुझे देख रहे हैं। मैं तुम्हें प्यार करती हूं विभु…यह कहते हुए निकिता भावुक हो गईं।

महिलाओं को अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आपको खुद पर यकीन करना होगा। हो सकता है समय बहुत मुश्किल लगे आपको, लगेगा आप यह हार रही हैं, अगर आप हार भी जाती हैं तो यह जीवन का अंत नहीं है, आपको आगे बढ़कर फिर से कोशिश करने की जरूरत है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...