देश में कोरोना के नए केस तेजी से घट रहे हैं। ऐसे में व्यवसायों और दूसरे कामकाज को पूरी तरह से खोलने की सुगबुगाहट भी होने लगी है। कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां कम होने वाली हैं। इस बीच पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में भी बातें होने लगी हैं कि क्या यहां भी पाबंदियां हटने वाली है। इसके जवाब तलाशने से पहले प्रदेश में कोरोना के हालात को समझना जरूरी है।
प्रदेश में 29 मई को शाम 7 बजे जो हेल्थ बुलेटिन आया है, उसके अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1687 नए केस सामने आए हैं और 4446 लोग संक्रमण से ठीक हो गए हैं। 58 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में इस समय सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.91 प्रतिशत है। रिकवरी प्रतिशत 86.81 है। ऐसे में क्या पाबंदियों को हटाना सही होगा, यह सवाल इसलिए अहम है कि दूसरे राज्यों की आबादी और हालात से देवभूमि की तुलना नहीं की जा सकती है। प्रदेश के आकार और आबादी के हिसाब से सोचें तो कोरोना के केस भले ही कम हुए हों पर अब भी मामले काफी ज्यादा आ रहे हैं।
सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी लगातार इस पर गहन विचार-विमर्श कर रहा है। जरा सी लापरवाही पूरी रणनीति और तैयारियों पर पानी फेर सकती है। ऐसे में खबर है कि उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए और बढ़ सकता है। इसके साथ ही सरकार लोगों के लिए कुछ रियायतों की घोषणा कर सकती है।
पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी ने पहनी सेना की वर्दी, पूरा देश कर रहा सलाम
तीसरे चरण के कर्फ्यू की अवधि एक जून को सुबह खत्म हो रही है। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि सीएम तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है, जिसके हालात की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। अगले 24 घंटे में फैसला हो जाएगा।
आपको बता दें कि कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में 10 मई से लागू है। अब व्यापारी वर्ग मांग कर रहा है कि सरकार कर्फ्यू में ढील दे जिससे कामकाज खुल सके।


Leave a comment