Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ फिर बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

फिर बदलने वाला है उत्तराखंड का मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तराखंड में फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। यह यलो अलर्ट है। इसके तहत कहा गया है कि प्रदेश के सभी पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल में तेज बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती है। दून में रविवार को बारिश की संभावना है। शनिवार सुबह भी दून में बारिश हुई थी जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया था।

पहले जानिए रविवार के मौसम का अनुमान
आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड में कोरोना केस घटे तो क्या खत्म होगा कर्फ्यू? समझिए क्या मिल रहे संकेत

सोमवार यानी 31 मई के मौसम का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेकों स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है और बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के आसार है।

1 जून के मौसम के आसार
उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन और बर्फबारी की संभावना है। जून महीने के पहले दिन मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Viral Video: सेना की वर्दी पहन शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका बोलीं- वह यहीं कहीं हैं और सब देख रहे हैं!

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...