आपदा के ‘मसीहा’ बनेंगे राज्य अतिथि

केदारनाथ धाम में 2013 में आई आपदा के बाद बचाव एवं राहत कार्य करने वाले भारतीय सेना, अर्द्धसैनिक बल, निम, राज्य पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मानित किया तथा पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सम्मानित लोगों

CM Photo 04, dt.21 November, 2015केदारनाथ धाम में 2013 में आई आपदा के बाद बचाव एवं राहत कार्य करने वाले भारतीय सेना, अर्द्धसैनिक बल, निम, राज्य पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मानित किया तथा पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सम्मानित लोगों को अतिथि बनाकर अगले साल चारधाम यात्रा के लिये आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य की जनता सदा आपके ऋणी रहेगी।

पुलिस लाईन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने जून 2013 की दैवीय आपदा में राहत, बचाव व पुनर्निर्माण कार्यों में सराहनीय योगदान देने के लिए सैन्य, अर्द्धसैन्य बलों, उत्तराखण्ड पुलिस, निम, एनडीआरएफ के अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस जांबाजी से संकट के समय विषम परिस्थितियों में हमारे सैन्य, अर्द्धसैन्य व पुलिस के जवानों ने बढ़ चढ़कर सहायता की, उसके लिए यह पूरे उत्तराखण्ड की ओर से धन्यवाद है। हमें अपने सैन्य, अर्द्धसैन्य व पुलिस फोर्स, एनडीआरएफ व अन्य संस्थाओं पर पूरा भरोसा है कि हर तरह की परिस्थिति में वे हमारे साथ खड़े हैं।

CM Photo 05, dt.21 November, 2015उन्होंने कहा कि आज आपदा के दो वर्षों के बाद केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा अपने पुराने वैभव को पा चुकी है। इस वर्ष लगभग 10 लाख लोगों ने चारधाम व हेमकुण्ड साहिब की यात्रा की। यह उत्तराखण्ड के दृढ़ संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर पहले से भी बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं। ऐसे समय में हमारा दायित्व था कि हम अपने उन भाईयों का आभार व्यक्त करें जिन्होंने मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया।

आज के उत्तराखण्ड को देखकर कोई जून 2013 की भयावह स्थिति के बारे में सोच भी नहीं सकता है। उस समय दुनिया के सबसे बड़े रेस्क्यू आपरेशन में 1 लाख से अधिक लोगों को सड़क मार्ग से, 40 हजार के करीब लोगों को एयर रेस्क्यू किया गया था। सैंकड़ों मृतकों का डीएनए सुरक्षित रखकर पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

CM Photo 03, dt.21 November, 2015मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब हम पुनर्निर्माण के दूसरे फेज को शुरू कर रहे हैं, तो उन तमाम संगठनों को याद करना हमारे अंतर्मन की इच्छा थी। आज जो भी बदलाव आया है वह उत्तराखण्डवासियों के संकल्प का प्रतीक है। हम संकल्प करते हैं कि चार धाम व अन्य धार्मिक स्थलों को मानवता की धरोहर मानते हुए बेहतर व सुगम यात्रा की व्यवस्था करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा राहत व पुनर्निर्माण के कामों में अन्य सिविल व गैर सरकारी संगठनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है परंतु कम समय में उन्हें सूचीबद्ध करना मुश्किल था। आगे उन्हें भी आमंत्रित कर आभार व्यक्त करेंगे।

कार्यक्रम में भारतीय थल सेना, वायु सेना, जल सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, बीएसएफ, एनआईएम, उत्तराखण्ड पुलिस का मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा आभार व्यक्त किया गया। विभिन्न संस्थाओं को सामूहिक रूप से सम्मानित करने के साथ ही व्यक्तिगत तौर पर भी अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वालों में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस से 2 आईध्सी मानवेन्द्र कुमार सिंह, डीसी रनबीर सिंह नेगी, एसी संदीप भण्डारी, इन्सपेक्टर नीरज सिंह टोलिया, एस.आई. अनूप कुमार तिवारी व मोहन सिहं, एएसआई लक्ष्मण सिंह, एचसी लक्ष्मण सिंह व देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, हिमांशु भण्डारी, भगत सिंह राणा, धीरज शुक्ला, रतनेश्वर बोरो शामिल है। एनडीआरएफ से सहायक कमांडेण्ट राजकमल मलिक, निरीक्षक विनित कुमार पाठक, मुख्य आरक्षी बुद्धी सिंह, कमल सिंह राजेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार, आरक्षी रंजन कुमार, कोमल सिंह नेगी, जे.साजू, रणजीत सिंह शामिल है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से कर्नल अजय कोठियाल, जी.एस. बिष्ट, विशाल रंजन, आशीष उनियाल, दशरथ सिंह रावत, शैलेन्द्र रावत, मनमोहन सिंह शामिल है।

CM Photo 06, dt.21 November, 2015भारतीय थल सेना से मेजर जनरल राजीव पंत (सेना मेडल), सेन्ट्रल कमाण्ड, लखनऊ, भारतीय वायु सेना से ग्रुप कैप्टन युनूस, भारतीय जल सेना से कमाण्डर प्रदीप, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस से उपमहानिरीक्षक संजय सिंह (आईपीएस), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) से सहायक कमांडेंट राज कमल मलिक, भारतीय सीमा सुरक्षा बल से कमांडेंट राजकुमार नेगी, नेहरू पर्वतारोहण संस्था (निम) से रजिस्ट्रार जी.एस. बिष्ट, उत्तराखण्ड पुलिस से महानिरीक्षक संजय गुंज्याल (आईपीएस) शामिल है।

उत्तराखण्ड पुलिस से अपर पुलिस अधीक्षक आर.एस.मीणा, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय गुंज्याल, अमित कुमार सिन्हा व गणेश सिंह मर्तोलिया, पुलिस अधीक्षक नीलेश आनन्द भरणें, सुश्री पी.रेणुका देवी व बरिन्दर जीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर व प्रेम डोभाल, पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर प्रसाद डिमरी, उ.नि.ना.पु. जयपाल सिंह नेगी, उ.नि.सा.पु. उमादत्त सेमवाल, उ.नि. चेतन रावत, पी.सी. संजय उप्रेती, उ.नि.ना.पु. विपिन चन्द्र पाठक, आरक्षी 105 ना.पु.विमल कुमार, आरक्षी ना.पु. दिगम्बर सिंह, निरीक्षक भूपाल सिंह रावत, उपनिरीक्षक प्रवीण आलोक, आरक्षी 640 आशीष तोपाल, आरक्षी 471 राकेश राणा, आरक्षी विरेन्द्र काला शामिल है।

CM Photo 07, dt.21 November, 2015बीएसएफ से पूर्व महानिदेशक बीएसएफ सुभाष जोशी, भापुसे, पूर्व महानिरीक्षक, बीएसएफ अशोक कुमार, भापुसे, महानिरीक्षक प्रशासन, बीएसएफ पी.के.दुबे, कमांडेण्ट राजकुमार नेगी, 2 आईसी वीई.पी.नौटियाल, डी.सी. मनोज पैन्युली, ए.ईध्वर्क बी.एस.नेगी, सीएमओ डाॅ.पी.हिमा बिन्दु, ए.सी. लवराज सिंह धारासक्तू, इन्सपेक्टरध्जे.ई.(सिविल) उमेश कुमार, एस.आई. सुरेन्द्र मलिक, ए.एस.आई. कमलेश कुमार, कुलदीप सिंह, परवीन सिंह, एच.सी. पी.प्रभारन, एच.सीध्जी.ओ. गिराज सिंह, सी.टी. मनोज दहल, डी.सीध्एम.ओ. उपेन्द्र यादव शामिल है।

भारतीय थल सेना से मुख्यालय सेंट्रल कमाण्ड, उत्तर भारत सब एरिया, 6वीं माउण्टेंन डिविजन, उत्तराखण्ड सब एरिया, 9वीं इन्डिपैन्डेंट माउण्टेन बिग्रेड, 99 माउण्टेन बिग्रेड, 416 इन्जिनियर बिग्रेड, 50 इन्डिपैन्डेंट बिग्रेड, 6वीं माउण्टेन आर्टिलरी बिग्रेड शामिल है। भारतीय वायुसेना से 117वीं हैलीकाॅप्टर यूनिट, 152 हैलीकाॅप्टर यूनिट शामिल है। भारतीय जल सेना से आईएनडीटी, मारकोस, राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय, देहरादून शामिल है।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल, मुख्य प्रधान सचिव राकेश शर्मा, डीजीपी बीएस सिद्धु, एडीजी अनिल रतूड़ी सहित भारतीय सेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, बीएसएफ, उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में आपदा के दौरान जल प्रलय की एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई तथा उसके बाद भोजन की व्यवस्था की गई थी।

हिलमेल ब्यूरो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this