पर्यावरण का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वनो का अधिक मात्रा में होना
अत्यन्त आवश्यक है। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते वन अपराधों पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने एक योजना बनाई है। इस योजना के तहत विभाग ने ‘एंटी पोचिंग स्क्वायड’ का गठन किया है। जो प्रदेश में होने वाले वन अपराधों पर पैनी नजर रखेगा। स्क्वायड के एक दल ने कुमाऊं मंडल में मुहिम की शुरूआत कर दी है। जल्द ही गढ़वाल में भी स्क्वायड की नियुक्ति की जाएगी। प्रमुख वन संरक्षण डा आ बी एस रावत ने बताया ‘‘सादी वर्दी धारकों को यह स्क्वायड वनों में घूमकर वन अपराधियों पर नजर रखेगा।’’ ऐसा करने से हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा और हम वन अपराधियों पर भी काबू पा सकेंगे।


Leave a comment